बारला पोलिया,आसन में कलश यात्रा के साथ मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा एवं पंच कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बुधवार को बारला पोलिया में कलश यात्रा के साथ पंच मूर्ति प्राणप्रतिष्ठा एवं पंच कुंडीय यज्ञ का शुभारंभ हो गया है। जहाँ ग्राम की दर्जनों महिलाएं कलश यात्रा में शामिल हुई। बालमुकुंद व्यास ने जानकारी देते हुए बताया कि यह आयोजन 06 से 08 मई तक बारला पोलिया,आसन में किया जा रहा है। जहाँ बुधवार को गणेश स्थापना,कलश यात्रा भगवान गुरु कृपा संस्थान के संस्थापक पंडित मुकेश गौतम की मौजूदगी में विधिवत मंत्रोच्चार के साथ हुई। उक्त कार्यक्रम का आयोजन बारला पोलिया,आसन के समस्त ग्रामवासीयो के सहयोग से किया जा रहा है। जबकि निवेदक गोपीनाथ, भरतराज, मुकेशनाथ, केदारनाथ एवं समस्त योगी परिवार, बारला पोलिया है। शुक्रवार को पूर्णाहुति व मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा होगी। भण्डारा शुक्रवार, 08 मई सायं 04:00 बजे से हरि इच्छा तक होगा। गुरूवार रात्रि 8 बजे से भजन संध्या का आयोजन होगा। यहाँ दुर्गा लाल,राधाकांत जोशी, देवराज पंचोली व अंकित शर्मा एवं अन्य विद्वान पंडितों के द्वारा मूर्ति प्रतिष्ठा का कार्य संपादित करवाया जा रहा है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *