देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नशामुक्ति अभियान के संचालक सावंतगढ़ प्रिंसिपल हंसराज मीना देवखेड़ा ने राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली गाँव में नशामुक्ति का संकल्प दिलाते हुए कहा कि नशा करने से विवेक खत्म हो जाता है छात्र अपराध की ओर अग्रसर हो जाते हैं ,क्षेत्र में नशे की प्रतिस्पर्धा बनी हुई है इसलिए नशा नहीं करते हुए नशे पर होने वाले खर्च को शिक्षा पर खर्च करना चाहिए ,साथ ही छात्राओं को शपथ दिलाई कि राखी बांधते समय अपने भाई को शपथ दिलाए कि वे अपने जीवन में किसी प्रकार का नशा नहीं करे इसके साथ ही लोकगीत के माध्यम से कन्या भ्रूण हत्या को पाप बताया साथ ही प्रत्येक को शपथ दिलाई कि अपने जीवन में कम से कम 10 पेड़ लगाकर उनकी देखरेख सन्तान की तरह करना चाहिए। इस अवसर पर उपप्रधानाचार्य संतरा मीणा,नाहर सिंह मीना,यादराम मीणा,सुधीर कुमार, संगीत चौधरी, विनोद शर्मा, अंशु मीणा, हंसराज बलाई, अंशुबाला साहू, प्रियंका स्वामी, हिमांशु मीना, सरोज मीणा, चांद कँवर,दुर्गेश शर्मा , शिमला मीणा सहित उपस्थित सभी विद्यार्थियों को नशामुक्ति, वृक्षारोपण व बेटी बचाओ का संकल्प दिलाया।






