सांवरिया सेठ मंदिर निर्माण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, सुझाव हेतु बैठक का होगा आयोजन,दिया निमंत्रण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली में कुचलवाड़ा रोड स्थित विद्युत निगम कार्यालय के सामने श्री सांवरिया सेठ के भव्य मंदिर निर्माण की प्रक्रिया शुरू हो गई है। मंदिर समिति के अध्यक्ष रामसिंह शक्तावत व के.पी सिंह ने बताया कि आगामी 14 मई को पूजा-अर्चना के साथ मंदिर के गर्भगृह निर्माण का शुभारंभ और शिलान्यास कार्यक्रम प्रस्तावित है। आयोजन को भव्य बनाने के लिए तैयारी चल रही है। समिति के उपाध्यक्ष संपत सुवालका व मनीष पाराशर ने बताया कि 7 मई को सुबह 11 बजे होटल द्वारका पैलेस में एक बैठक का आयोजन होना है। इस बैठक में विभिन्न सामाजिक संगठनों, मीडियाकर्मियों, मंदिर समितियां और श्रद्धालुओं को आमंत्रित किया गया है, ताकि मंदिर निर्माण के लिए आवश्यक मार्गदर्शन, सुझाव और सहयोग प्राप्त किया जा सके। कार्यक्रम के प्रचार-प्रसार के लिए इन लोगों द्वारा सांवरिया सेठ की तस्वीर व प्रसाद भेंटकर बैठक में शामिल होने का निमंत्रण दिया जा रहा है।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *