इधर विधायक ने स्कूटी बांटी उधर दिव्यांगों के परिजनों ने पीछे के सपोर्टर व्हील खुलवाए,देखे वीडियो।

नाम दिव्यांगों का मज़े परिजनों के……

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। सोमवार को विधायक कोठे से दिव्यांगजनो को वितरित की गई स्कूटीयो को बांटने के महज़ आधे घंटे बाद ही दिव्यांगों ने अपने साथ आये परिजनों के साथ मिलकर स्कूटी के पीछे के सपोर्टर व्हील खुलवा लिए। ये नज़ारा कैमरे में कैद हो गया। अब सवाल ये उठता है कि क्या स्कूटी वितरण दिव्यांगों के लिए महज़ एक औपचारिकता बनकर रह गया है। हालांकि विधायक राजेन्द्र गुर्जर की नेक नियत के चलते दिव्यांगों को सुविधा प्रदान करने के उद्देश्य से ये कार्यक्रम आयोजित किया गया था। मगर दिव्यांगों को लाभ मिलने की अपेक्षा उनके परिजन अधिक लाभान्वित होते नज़र आ रहे है। ऐसे में असल लाभार्ती इस सुविधा से वंचित है। अब सवाल ये उठता है कि अगर पहिये खुले है तो शायद बेचान भी संभव है। इस पर प्रशासन को नजर रखकर दिव्यांगों के हितों में सकारात्मक कदम उठाने चाहिए।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *