शिक्षा अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते अवकाश के बावजूद स्कूलो का हो रहा संचालन।

Deolikhabarexpress

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली में सरकारी आदेशों की धज्जियां उड़ाकर ग्रीष्मकालीन अवकाश में चल रहे निजी स्कूल, एसोसिएशन ने सीबीईओ से की शिकायत। कड़कड़ाती धूप और भीषण गर्मी के चलते राज्य सरकार द्वारा स्कूलों में ग्रीष्मकालीन अवकाश घोषित किए जाने के बावजूद, देवली शहर में कुछ निजी स्कूलों द्वारा नियमों को ताक पर रखकर धड़ल्ले से कक्षाएं संचालित करने का मामला सामने आया है। सरकारी आदेशों की इस अवहेलना को लेकर ‘समस्त प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन, देवली’ ने कड़ा रुख अपनाया है। ​प्राइवेट स्कूल एसोसिएशन ने मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकार, देवली को एक लिखित शिकायत पत्र सौंपा है। इस पत्र में साफ तौर पर आरोप लगाया गया है कि शहर के कुछ शिक्षण संस्थान सरकारी नियमों और आदेशों की खुलेआम धज्जियां उड़ा रहे हैं। ​एसोसिएशन द्वारा दी गई शिकायत के अनुसार ​सिद्धार्थ पब्लिक स्कूल (शर्मा क्लासेज): जयपुर रोड, सिद्धार्थ होटल के पास,​श्री अग्रसेन शिक्षा सदन (ट्रायोम): गणेश रोड, देवली। एसोसिएशन का कहना है कि भीषण गर्मी में बच्चों को बुलाकर नियमों के विरुद्ध विद्यालय खोलना छात्रों के स्वास्थ्य के साथ खिलवाड़ है। पत्र के माध्यम से सीबीईओ से निवेदन किया गया है कि इन दोषी स्कूलों के खिलाफ अतिशीघ्र उचित और कड़ी कानूनी कार्रवाई अमल में लाई जाए। हालांकि शिक्षा अधिकारियों की नज़र में ऐसे स्कूल पहले से ही है मगर अधिकारियों की निष्क्रियता के चलते अवकाश के बावजूद स्कूलो का संचालन हो रहा है। उक्त मामले के साक्ष्य के रूप में वीडियो भी सामने आये है जो कि सोशल मीडिया पर वायरल है। अब देखना ये है कि शिक्षा अधिकारी इस प्रकरण में कितनी सख्ती दिखा पाते है या इनकी मेहरबानी ऐसे ही इन नियम तोड़ने वालों पर बनी रहेगी।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *