|

उप जिला चिकित्सालय में व्यवस्थाओं में सुधार व विकास कार्यो हेतु हुई चर्चा।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय उप जिला चिकित्सालय देवली में मंगलवार को शहर के प्रबुद्ध नागरिक व सामाजिक संघटनो एवं राजनीतिक क्षेत्र से जुड़े लोगों ने चिकित्सा प्रभारी रविराज सिंह के साथ मीटिंग की। जहाँ चिकित्सालय से जुड़े मुद्दों पर चर्चाएं की। वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व नगर पालिका पार्षद संजय सिंघल ने जानकारी देते हुए बताया कि इस दौरान चिकित्सालय परिसर में मौजूद प्याऊ की रिपेयरिंग व पीने के पानी की समुचित व्यवस्था,साफ सफाई,पार्किंग की व्यवस्था,
हॉस्पिटल की बिल्डिंग की मरम्मत का प्रस्ताव,स्टाफ यूनिफॉर्म,गार्ड की व्यवस्था,पीएमओ के लिए अलग चैंबर व सोनो ग्राफी और ब्लड बैंक चालू करने व हॉस्पिटल में बारिश का पानी इक्कठा होने की समस्या के निस्तारण को लेकर तैयारी सहित कई मुद्दों पर बातचीत हुई। ची. प्रभारी रविराज ने कहा कि चिकित्सालय में एक फंड होता है मेडिकल रिलीफ सोसायटी के नाम से जिसके माध्यम से इसमें जुड़े सदस्यों की बैठक बुलाकर सदस्यों की सहमति से विकास कार्यो के लिए फंड रिलीज़ किया जाता है। उक्त सोसायटी में जिला कलेक्टर व विधायक भी सदस्य के रूप में जुड़े होते है। जल्द ही इन मुद्दों को लेकर बैठक बुलाई जाएगी जिसमें इन मसलों को लेकर निर्णय लिए जाएंगे।हालांकि पानी की प्याऊ व नाली निर्माण का कार्य तो अविलंब रूप से शुरू करवा दिया गया है। भाजपा शहर मंडल उपाध्यक्ष आशीष पंचोली ने बताया कि जरूरत पड़ी तो चिकित्सालय के विकास कार्यो में विधायक राजेन्द्र गुर्जर भी विधायक कोष से सहायता राशि देने को तैयार है। इस दौरान भाजपा नेता जितेंद्र सिंह चौधरी,अशोक दुबे,लोकेश सेन,सुनील ग्वाला सहित कई लोग मौजूद रहे।

 

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *