देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। गौतम हितकारिणी सभा देवली की कार्यकारिणी के सदस्यों की बैठक का आयोजन आज बस स्टैंड स्थित श्री गौतम मंदिर परिसर में रात्रि 8:30 बजे किया जा रहा है। गौतम हितकारिणी सभा के अध्यक्ष कैलाश पंचोली ने जानकारी देते हुए बताया कि उक्त बैठक में सभी सदस्यों की उपस्थिति अनिवार्य है। बैठक में समाज से जुड़े अहम मुद्दों पर विचार विमर्श किया जाएगा।






