देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली में भारतीय जनता पार्टी के आगामी 23 व 24 मई को आयोजित होने वाले जिला प्रशिक्षण वर्ग को ऐतिहासिक बनाने को लेकर बैठक निजी रिसोर्ट पर आयोजित की गई।बेठक की अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने की। बैठक के दौरान संगठन विस्तार, कार्यकर्ताओं के वैचारिक प्रशिक्षण और प्रशिक्षण वर्ग को सफल बनाने को लेकर विस्तार से चर्चा की गई। बैठक में भाजपा पदाधिकारीयो को प्रशिक्षण की अलग-अलग जिम्मेदारियां दी गई। भाजपा जिला अध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग केवल एक औपचारिक कार्यक्रम नहीं, बल्कि कार्यकर्ताओं को संगठन की विचारधारा एवं कार्यशैली से जोड़ने का महत्वपूर्ण माध्यम है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी केवल एक राजनीतिक दल ही नही,बल्कि राष्ट्र सेवा व अंत्योदय के संकल्प के साथ कार्य करने वाला संगठन है। उन्होंने कहा कि प्रशिक्षण वर्ग कार्यकर्ताओं को भाजपा की रीति नीति, विचारधारा और राष्ट्र के प्रति समर्पण का संदेश देने का प्रभावी मंच होता हैं। चौहान ने कहा कि पार्टी का लक्ष्य केवल चुनाव जीतना ही नहीं, बल्कि समाज के अंतिम व्यक्ति तक विकास एवं सेवा की भावना पहुंचाना है। चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि प्रशिक्षण वर्ग में प्रदेश स्तरीय वरिष्ठ पदाधिकारी शामिल होंगे। वे कार्यकर्ताओं को राष्ट्रवाद, संगठन विस्तार, सुशासन,जनसंपर्क, सेवा कार्यों जैसे महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन देंगे।इस अवसर पर वर्ग प्रमुख एवं पूर्व जिलाध्यक्ष सतीश चंदेल, पूर्व सफाई आयोग सदस्य दीपक संगत, जिला महामंत्री संत कुमार जैन, प्रभु बाड़ोलिया,मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर, विनोद माहुर, नारायण धाकड, लोकेश गुप्ता, शंभू शर्मा, दशरथ सिंह राजावत, शिवजी राम प्रतिहार, शिवजी लाल चौधरी,आशीष पंचोली,संजय जैन, जितेन्द्र चौधरी,यज्ञेश दाधीच, नवल किशोर चतुर्वेदी, राजीव गोयल, बंसी मेघवंशी, दुर्गा लाल रेगर, लक्ष्मी नारायण गुर्जर, शिवजी धाकड़, राकेश ओसवाल, नीरज जैन, हेमलता दाधीच, राजकुमारी सेन, सुमित गौतम, दीनदयाल विजय, राजीव गोयल भारत वाल्मीकि, रक्षक विजयवर्गीय, विशाल जैन, नवीन ग्वाला,मुकेश मीणा,रामलाल धाकड़, बंसी मेघवाल सहित पार्टी कार्यकर्ताओं उपस्थित रहे।







