देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी का दो दिवसीय प्रशिक्षण वर्ग का शुभारंभ कानगढ़ पैलेस देवली में भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में किया गया।प्रशिक्षण वर्ग का उद्घाटन दीप प्रज्वलन के साथ किया गया।कार्यक्रम का उद्घाटन जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने प्रदर्शनी का अवलोकन कर किया।प्रदर्शनी में राष्ट्रीय एवं प्रदेश नेतृत्व के प्रेरणादायी चित्रों के माध्यम से पार्टी की वैचारिक एवं संगठनात्मक यात्रा को प्रदर्शित किया गया।प्रशिक्षण वर्ग की प्रस्तावना भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने रखी।प्रशिक्षण वर्ग के प्रथम सत्र में पूर्व सांसद रामचरण बोहरा ने हमारा सैद्धांतिक अधिष्ठान( एकात्म मानव दर्शन,सांस्कृतिक राष्ट्रवाद,पंच निष्ठाए) पर अपने विचार रखे जिसकी अध्यक्षता भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने की।उन्होंने कहा कि भाजपा एक कार्यकर्ता आधारित संगठन है, जिसने अपने संगठनात्मक शक्ति से एक अलग पहचान बनाई है।भारतीय जनता पार्टी का सैद्धांतिक अधिष्ठान मुख्य रूप से सांस्कृतिक राष्ट्रवाद, एकात्म मानववाद और अंत्योदय पर आधारित हैं।द्वितीय सत्र में जिला प्रभारी मंत्री हीरालाल नागर ने भाजपा के इतिहास व विकास विषय पर संगठन की यात्रा व उपलब्धियो पर प्रकाश डाला जिसकी अध्यक्षता देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर ने की।उन्होंने कहा कि एकात्म मानववाद और अंत्योदय के सिद्धांतों पर आधारित भारतीय जनता पार्टी 2 सीटों से उठकर आज दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दलों में शामिल हो चुका है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी प्रतिदिन उत्कर्ष के नये शिखर छू रही है।भारतीय जनता पार्टी ने देश की जनता के साथ जो वादे किये हैं तथा विकास के लिए जो लक्ष्य निर्धारित कर रखे हैं उन सभी लक्ष्यों को प्राणप्रण के साथ पूरा कर रही है। तृतीय सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री श्रवण सिंह बगड़ी ने कार्य पद्धति पर अपने विचार रखे, सत्र की अध्यक्षता निवाई विधायक रामसहाय वर्मा ने की।उन्होंने भारतीय जनता पार्टी की पारंपरिक और अनुशासित कार्य पद्धति पर प्रकाश डाला।उन्होंने संगठनात्मक कार्यों के प्रभावी संचालन को लेकर मार्गदर्शन दिया।चतुर्थ सत्र में भाजपा राष्ट्रीय मंत्री अलका सिंह गुर्जर ने कार्य विस्तार के बारे में बताया जिसकी अध्यक्षता जिला संगठन प्रभारी जितेन्द्र शर्मा ने की।उन्होंने कहा कि कार्य विस्तार का मुख्य उद्देश्य संगठन को हर बूथ तक मजबूत करना, कार्यकर्ताओं को वैचारिक रूप से दक्ष बनाना और केंद्र/राज्य की जनकल्याणकारी योजनाओं को जन-जन तक पहुंचाना हैं।पंचम सत्र में भाजपा प्रदेश महामंत्री मिथिलेश गौतम ने देश के समक्ष चुनोतियाँ राजनीतिक एवं सामाजिक विषय पर अपने विचार रखे जिसकी अध्यक्षता निवाई पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने की।छठवे सत्र में कन्हैया लाल चौधरी ने अपनी सरकारों की गरीब कल्याण योजनाएं और उनके क्रियान्वयन में संगठन की भूमिका के बारे में विस्तार से बताया सत्र की अध्यक्षता पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने की।इस अवसर पर सह प्रभारी रामानंद गुर्जर,वर्ग प्रभारी सुशील दीक्षित, वर्ग प्रमुख सतीश चंदेल,सह वर्ग प्रमुख दीपक संगत,पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता,पूर्व जिलाध्यक्ष राजेंद्र पराना, सत्यनारायण चौधरी, गणेश माहुर,नरेश बंसल,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, प्रभु बाडोलिया, संतकुमार जैन, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी,राजेन्द्र राणावत, रामचंद्र गुर्जर, शिवजी लाल चौधरी,रामनिवास गुर्जर, विक्रम सिंह गुर्जर,मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर,आशीष पंचोली, यज्ञेश दाधीच,दिनेश जैन,सुमित गौतम,सुनील सेठी,अमित गौतम,राकेश ओसवाल,नारायण धाकड़ सहित अन्य मौजूद रहे।








