देवली शहर की मुख्य समस्याओं को लेकर कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने सौंपा ज्ञापन।

*समस्याओं का समाधान 7 दिवस में नहीं हुआ तो
होगा धरना प्रदर्शन…

*आरोप:-बिजली विभाग व जलदाय विभाग के अधिकारी कर्मचारी नही उठाते जनता के फोन…..

*बारीश से पूर्व प्राकृतिक बहाव के मुख्य नालों की सफाई की मांग….

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष सौरभ जिंदल के नेतृत्व में देवली शहर की पानी बिजली सफाई आदि मूलभूत सुविधाओं को लेकर शीघ्र निराकरण करने के संबंध में जिला कलेक्टर के नाम का ज्ञापन उपखंड अधिकारी रूबी अंसार को सोपा गया। जिंदल ने बताया कि देवली शहर की मूलभूत सुविधाओं का निराकरण करना अत्यन्त आवश्यक है ज्ञापन में बताया कि देवली शहर में विगत तीन माह से पेयजलापूर्ति की समस्या विकराल रूप लेती जा रही है। कारण कि पेयजल आपूर्ति अपर्याप्त, अनियमित और साथ मे बिजली कटौती से आमजन दो मटके पानी भी नहीं आता है और बिजली कटौती हो जाती है। आमजन जलदाय विभाग में फोन करते हैं कर्मचारी फोन नहीं उठाते है। उठाते है तो सन्तोष जनक जवाब नहीं देते हैं और पेयजलापूर्ति का समय भी निश्चित नहीं है। गर्मी का अभी एक से डेढ़ माह बचा है। आपसे अनुरोध है कि जलदाय विभाग की जवाबदेही तय की जावे और शहर में पेयजलापूर्ति नियमित, पर्याप्त और निर्बाध रूप से बिजली कटौती के बिना करवायी जावे वहीं शहर में आये दिन बिना सूचना के मनमर्जी से बिजली कटौती की जा रही जिससे आमजन परेशान हो रहा है। अधिकांश कटौती रात्रि के समय होती है जिससे भारी गर्मी से आमजन परेशान हो रहा है। साथ ही शहर कि अधिकांश स्ट्रीट लाइटें बंद पड़ी है और कई जगहों पर दिन में लाइटें जलती रहती है। अतः भीषण गर्मी को देखते हुए बिजली कटौती व्यवस्था को बंद कर निर्बाध रूप से बिजली आपूर्ति कर शीघ्र निराकरण किया जाने की मांग की है साथ ही पालिका द्वारा सफाई का निश्चित मापदंड तय कर सफाई करवाये जाने की मांग व हल्की सी बारीश में शहर के मुख्य बाजार में दो दो फीट कीचड़ भर जाता है ओर ‘व्यापारियों को भारी नुकसान और परेशानी का सामना करना पड़ता है। बारीश से पूर्व प्राकृतिक बहाव के मुख्य नालों की सफाई सुनिश्चितता की जावे ताकि व्यापार प्रभावित नहीं हो। आमजन राहत महसूस कर सके। जन समस्याओं का समाधान 7 दिवस में नहीं हुआ तो नगर कांग्रेस कमेटी आमजन के साथ धरना प्रदर्शन करेगी। जिसकी समस्त जिम्मेदारी प्रशासन की होगी। ज्ञापन देने वालो में पूर्व अध्यक्ष मुकेश गर्ग, वेणी प्रसाद टांक, मोतीलाल ठागरिया, बन्ना लाल वर्मा, भीमराज जैन, पंकज जैन, शम्मी रंगरेज, टीकम चंद सेन, संपत सुवालका, रमेश गोयल, मनजीत काका सत्यनारायण बूलिया,सजग खंडेलवाल,अमित बड़जात्या, दिनेश जैन , राहुल सुवालका, धर्म राज जाट, राजीव जैन,राजू ग्वाला, नन्द किशोर माली,मोहिब रज़ा,शानू अब्बासी,सलीम, बाबू लाल मीणा आदि कॉंग्रेस जन उपस्थित रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *