देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी के पंडित दीनदयाल उपाध्याय प्रशिक्षण महाअभियान के दूसरे दिन प्रातः काल भाजपा कार्यकर्ताओं ने भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान के नेतृत्व में योग अभ्यास किया।प्रशिक्षण वर्ग के आठवे सत्र में प्रदेश सहकोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने बूथ प्रबंधन,मन की बात,आईटी विषय पर अपने विचार रखे।सत्र की अध्यक्षता निवाई पालिकाध्यक्ष दिलीप ईसरानी ने की।सत्र में प्रदेश सहकोषाध्यक्ष श्याम अग्रवाल ने कहा कि प्रशिक्षण का उद्देश्य केवल जानकारी पाना नहीं, बल्कि उसे व्यवहार में उतारना है।उन्होंने कहा कि भाजपा की सफलता का मूल मंत्र मजबूत बूथ प्रबंधन है।उन्होंने कहा कि मन की बात में पीएम द्वारा उठाए गए प्रेरणादायक विषयों, स्थानीय सामाजिक सरोकारों, और विकसित भारत के संकल्प को जमीन पर उतारने का आह्वान करते हैं।


उन्होंने कहा कि डिजिटल युग के साथ पार्टी का काम करना है।प्रशिक्षण के नवम सत्र में पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष राजेन्द्र पराना ने कार्यकर्ता विकास, गुण,आचरण पर विस्तार से चर्चा की।सत्र की अध्यक्षता पूर्व विधायक अजित सिंह मेहता ने की।उन्होंने कहा कि भाजपा में राजनीति केवल सत्ता पाने का साधन नहीं, बल्कि जनसेवा का एक माध्यम है।उन्होंने कहा कि भाजपा का कार्यकर्ता आचरण, अनुशासन और व्यवहार में विनम्र भाजपा के मूल संस्कार हैं।दशवें सत्र में पूर्व जिला प्रमुख सत्यनारायण चौधरी ने वैवारिक विषय पर अपने विचार सांझा किया।सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिलाध्यक्ष गणेश माहुर ने की।उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का उद्देश्य कार्यकर्ताओं को सैद्धांतिक रूप से मजबूत बनाना और उन्हें धरातल पर कुशल नेतृत्व व जनसेवा के लिए तैयार करना है।दशवें सत्र में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मुकेश कंवर ने संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन निर्माण पर विस्तार से चर्चा की।सत्र की अध्यक्षता पूर्व जिला मंत्री शिवजी लाल चौधरी ने की।सत्र में महिला मोर्चा प्रदेश मंत्री मुकेश कंवर ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रशिक्षण शिविरों में संगठन के लिए सकारात्मक परसेप्शन का निर्माण कार्यकर्ताओं के आचरण, डिजिटल संचार और जन हितैषी नीतियों के सटीक प्रचार पर निर्भर करता है। कार्यकर्ताओं को ‘राष्ट्र प्रथम’ और ‘अंत्योदय’ के मूल मंत्र से जोड़ना इसकी आधारशिला है।पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया ने केंद्र सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया।अंतिम सत्र में भाजपा एसटी मोर्चा प्रदेशाध्यक्ष व जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा ने विचार परिवार पर विस्तृत चर्चा की।उन्होंने कहा कि भाजपा कार्यकर्ताओं को वैचारिक पृष्ठभूमि व सांस्कृतिक राष्ट्रवाद को दृढ़ करना है।उन्होंने कहा कि भाजपा अन्य राजनीतिक दलों से भिन्न है। भाजपा परिवारवाद नहीं बल्कि विचारवाद के आधार पर चलने वाली पार्टी है। भाजपा का उद्देश्य केवल सत्ता प्राप्त करना नहीं, बल्कि राष्ट्र चेतना जागृत करना। समाज के हर वर्ग को राष्ट्र निर्माण से जोड़ना है। समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना कार्यकर्ता अपना कर्तव्य मानकर काम करता है। उन्होंने कहा कि भारतीय जनसंघ से लेकर भारतीय जनता पार्टी तक की यात्रा, पार्टी के वैचारिक मूल सिद्धांत, पंडित दीनदयाल उपाध्याय के एकात्म मानववाद एवं डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी के राष्ट्रवादी विचारों से यहां तक पहुँची हैं।उन्होंनेकहा कि भाजपा का विचार परिवार राष्ट्र सेवा, सांस्कृतिक गौरव एवं सामाजिक समरसता की भावना को लेकर निरंतर कार्य कर रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भाजपा ने विकास, आत्मनिर्भर भारत, डिजिटल इंडिया और गरीब कल्याण जैसी योजनाओं के माध्यम से देश को नई दिशा देने का कार्य किया। आज भाजपा दुनिया की सबसे बड़ी राजनीतिक पार्टी के रूप में राष्ट्र सेवा और जनकल्याण के संकल्प के साथ निरंतर आगे बढ़ रही है।भाजपा जिलाध्यक्ष चंद्रवीर सिंह चौहान ने सभी का धन्यवाद दिया।इस अवसर पर केबिनेट मंत्री कन्हैया लाल चौधरी,देवली उनियारा विधायक राजेन्द्र गुर्जर,निवाई विधायक रामसहाय वर्मा,जिला सह प्रभारी रामानंद गुर्जर,पूर्व सांसद सुखबीर सिंह जौनापुरिया, वर्ग प्रभारी सुशील दीक्षित, वर्ग प्रमुख सतीश चंदेल, सह वर्ग प्रमुख दीपक संगत,जिला महामंत्री विष्णु शर्मा, संतकुमार जैन,प्रभु बाडोलिया, जिला उपाध्यक्ष शैलेन्द्र चौधरी, रामचंद्र गुर्जर,राजेन्द्र राणावत,शिवजी राम प्रतिहार,रमाकांत शर्मा, राजेश शर्मा, राजेंद्र सैनी, प्रधान काबरा, रामनिवास गुर्जर, विक्रम सिंह गुर्जर,एसटी मोर्चा प्रदेश मंत्री शीला मीणा, युवा मोर्चा प्रदेश मंत्री दिव्यांश भारद्वाज,देवली शहर मंडल अध्यक्ष अंकित डाबर, कमलेश यादव,राजकुमार मीणा, हरिराम यादव, तरुण टिक्कीवाल,नीलिमा आमेरा, राजेश मंगल , दिलीप इसरानी, भरतलाल सैनी,शिवजी लाल चौधरी,लवेश मीणा एवं देवली मंडल महामंत्री प्रमोद मंगल उमा शंकर खुटेटा,उपाध्यक्ष आशीष पंचोली, युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज शर्मा,नवल किशोर, जितेंद्र चौधरी, सुरेश अग्रवाल,यज्ञेश दाधीच,दिनेश जैन, सुमित गौतम,मुकेश मीना, सुनील जैन, कुलदीप सेंन,दीनदयाल विजय,राकेश ओसवाल,अमित गौतम,शिवजी नागर,नीरज जैन, विशाल जैन, नवीन ग्वाला, राजीव गोयल, महेश शर्मा,सुनील ग्वाला,बंशी मेघवंशी, भारत सिंह सोलंकी,लोकेश सेन आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।





