देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष गोविन्द सिंह डोटासरा और प्रतिपक्ष नेता टीकाराम जूली के जयपुर से कोटा जाते समय देवली प्रवेश पर ब्लाक अध्यक्ष महादेव मीणा के नेतृत्व में स्वागत अभिनंदन किया गया। इस दौरान शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल का एक वर्ष कार्यकाल पूर्ण होने पर सम्मान किया गया। साथ ही ब्लाक और शहर अध्यक्ष का संगठन में बेहतरीन कार्य पर प्रशंसा की और हौसला बढ़ाया ओर प्रदेशाध्यक्ष डोटासरा ओर प्रति पक्ष नेता टीकाराम जूली ने नगर पालिका ओर पंचायत चुनाव में मजबूती से चुनाव के लिए तैयार रहने को कहा। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष महादेव मीणा, शहर अध्यक्ष सौरभ जिंदल, प्रदेश शोशल मीडिया महासचिव नीरज शर्मा, मण्डल अध्यक्ष नरेश वर्मा,ओबीसी ब्लॉक अध्यक्ष सुरेश अजमेरा ,सगठन महामंत्री शम्मी रंगरेज, उपाध्यक्ष टीकम चंद सेन,राजू ग्वाला, सम्पत सुवालका, चांद खां, ओमप्रकाश वर्मा दीपक सामरिया सौरभ खींची रोहिताश माली राजवीर सैनी,सत्यनारायण सरसडी ,जनप्रतिनिधि एवं कार्यकर्ता उपस्थित थे।






