प्रत्याशियों के नामों का एलान,कार्यकर्ताओ में खुशी की लहर।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने राजस्थान से आगामी राज्यसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों के नामों का आधिकारिक ऐलान कर दिया है। पार्टी ने राष्ट्रीय उपाध्यक्ष डॉ. अलका सिंह गुर्जर और भाजपा के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष डॉ. सतीश पूनिया को अपना राज्यसभा प्रत्याशी बनाया है। इस घोषणा के बाद से ही प्रदेश भर के भाजपा कार्यकर्ताओं में भारी उत्साह देखा जा रहा है। देवली के कार्यकर्ताओ ने जमकर आतिशबाजी की एवं एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर और लड्डू बांटकर अपनी खुशी का इजहार किया। भाजपा कार्यकर्ताओ ने जमकर पटाखे फोड़े और ‘भारत माता की जय’ तथा पार्टी नेतृत्व के समर्थन में नारे लगाए । इस अवसर पर सुरेश अग्रवाल,उमाशंकर खूंटेटा, विनोद गोयल, राजीव गोयल, महेश अग्रवाल,यज्ञेश दाधीच, संजय सिंघल, सुमित गौतम, नीरज जैन, बुद्धिप्रकाश साहू, सतीश मालपानी, शकील कुरैसी, जिनेन्द्र जैन, भानु सिंघल, शुभम अग्रवाल, चिंटू शर्मा व प्रिंस ठागरिया आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *