युवा उद्यमी वैभव जिंदल को उनकी व्यावसायिक पहल के लिए मिला सम्मान।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान सरकार के उद्योग एवं वाणिज्य विभाग द्वारा आयोजित पहले राज्य स्तरीय अंतरराष्ट्रीय एमएसएमई दिवस के अवसर पर देवली (टोंक) के युवा उद्यमी वैभव जिंदल को उनकी व्यावसायिक पहल के लिए सम्मानित किया गया। उन्होंने क्षेत्र में “मेसर्स सुशीला टाइल्स एंड सेनेटरी” (M/s Sushila Tiles and Sanitary) नाम से बिजनेस की शुरुआत की है, जिसे राजस्थान ट्रेड प्रमोशन पॉलिसी के तहत चुना गया। गरिमामयी मंच पर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा, उद्योग एवं वाणिज्य मंत्री कर्नल राज्यवर्धन राठौड़, और राज्यमंत्री के. के. विश्नोई द्वारा उन्हें ₹90,00,000/- (नब्बे लाख रुपये) का चेक प्रदान कर प्रोत्साहित किया गया। बड़ी उपलब्धि से टोंक और देवली क्षेत्र के व्यापारिक संगठनों और युवाओं में भारी उत्साह है, क्योंकि यह सरकारी प्रोत्साहन स्थानीय स्तर पर व्यापार और रोजगार को नई ऊंचाइयों पर ले जाएगा।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *