Deolikhabarexpress

देवली से सांवरिया सेठ के लिए विशेष बस यात्रा 10 जुलाई को, तैयारियां पूरी।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आगामी शुक्रवार, 10 जुलाई  (कृष्ण एकादशी) को देवली से प्रसिद्ध धार्मिक स्थल सांवरिया सेठ जी (मंडफिया) के लिए एक विशेष बस यात्रा का आयोजन होने जा रहा है। श्रद्धालुओं की सुविधा और सुलभ दर्शन के उद्देश्य से आयोजित की जा रही इस धार्मिक यात्रा को लेकर स्थानीय भक्तों में भारी उत्साह देखा जा रहा है। ​आयोजकों द्वारा जारी की गई जानकारी के अनुसार, इस धार्मिक यात्रा का  ​प्रस्थान समय  शुक्रवार सुबह 8:30 बजे भगवान नरसिंह मंदिर, रावण चौक के पास, देवली से होगा। यह यात्रा देवली से शुरू होकर भगवान नरसिंह मंदिर, कोटाज श्याम मंदिर, और कोटड़ी श्याम मंदिर होते हुए अपने अंतिम गंतव्य सांवरिया सेठ जी (मंडफिया) पहुंचेगी। यात्रियों के लिए दोनों समय के भोजन तथा चाय-नाश्ते की उत्तम व्यवस्था आयोजकों द्वारा की जाएगी। इस पूरी यात्रा का किराया मात्र 500/- प्रति व्यक्ति रखा गया है।
​​यात्रा में शामिल होने के इच्छुक श्रद्धालु अपनी सीट पहले से बुक करा सकते हैं। आयोजकों ने अपील की है कि सीमित सीटें होने के कारण भक्त समय रहते अपनी बुकिंग सुनिश्चित कर लें।
​बुकिंग एवं संपर्क सूत्र:
​9251950574
​8290409599
​धार्मिक यात्रा पर जाने वाले श्रद्धालुओं के लिए यह एक बेहतरीन अवसर है, जहां वे एक ही यात्रा में कई पवित्र मंदिरों के दर्शन का लाभ उठा सकेंगे।

Leave a Comment

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Scroll to Top