‘सहकार सप्ताह’ के तहत राज्य स्तरीय ‘कृषक सम्मान दिवस’ का हुआ आयोजन।

* सहकारिता मंत्रालय के 5 वर्ष पूर्ण:

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारत सरकार के सहकारिता मंत्रालय के गठन के 5 वर्ष सफलतापूर्वक पूरे होने के उपलक्ष्य में देश भर में ‘सहकार सप्ताह’ का आयोजन किया जा रहा है। यह विशेष सप्ताह 29 जून 2026 से शुरू होकर 6 जुलाई 2026 तक चलेगा। इसी कड़ी में राजस्थान में राज्य स्तर पर एक भव्य कार्यक्रम का आयोजन किया जा रहा है।

*​सहकारिता राज्य मंत्री ने किया सम्मानित….

 

​इस सहकार सप्ताह के अंतर्गत 2 जुलाई 2026 को जयपुर में राज्य स्तरीय ‘कृषक सम्मान दिवस’ आयोजित किया गया है। इस विशेष समारोह में राजस्थान सरकार के माननीय सहकारिता राज्य मंत्री के कर-कमलों द्वारा प्रदेश के प्रगतिशील किसानों, सहकारी समितियों के अध्यक्षों और पैक्स व्यवस्थापकों को उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए सम्मानित किया गया है। यह सम्मान समारोह टोंक रोड स्थित ‘दि राजस्थान स्टेट को-ऑपरेटिव बैंक लिमिटेड’ के प्रधान कार्यालय (जयपुर) में आयोजित हुआ है। कार्यक्रम सुबह ठीक 11:00 बजे शुरू हुआ। सम्मानित होने वाले प्रगतिशील किसानों में कृषि क्षेत्र में उत्कृष्ठ कार्य करने हेतु टोंक जिले के पोल्याडा ग्राम सेवा सहकारी समिति लिमिटेड की अध्यक्ष काली देवी गुर्जर व व्यवस्थापक बद्री लाल गुर्जर को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया है
इस पहल से ग्रामीण स्तर पर सहकारिता आंदोलन और कृषि क्षेत्र से जुड़े लोगों का मनोबल बढ़ेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *