गौतम जयंती पर निकाली विशाल शोभायात्रा, प्रतिभाओं सहित वरिष्ठ नागरिकों को किया सम्मानित।

16 प्रतिभाओ सहित 26 वरिष्ठ नागरिकों का हुआ सम्मान।

 

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। गुर्जर गौड़ ब्राह्मण समाज द्वारा गौतम जयंती को बहुत ही हर्ष के साथ मनाया गया। गौतम हितकारिणी सभा के अध्यक्ष कैलाश पंचोली व मीडिया प्रभारी बृजेश भारद्वाज ने जानकारी देते हुए बताया कि इस अवसर पर गौतम जयंती की पूर्व संध्या पर रात्रि 8 बजे से सुंदरकांड का आयोजन रखा गया वही 19 मार्च को सुबह हवन किया। दोपहर 3 बजे बस स्टैंड स्थित गौतम मंदिर से शोभायात्रा निकाली गई जो कि शहर के मुख्य मार्गो से गुजरते हुए ज्योति कॉलोनी स्थित गौतम सेवा सदन धर्मशाला में जाकर विराम हुई। इस दौरान शहर में विभिन्न जगहों पर शोभायात्रा पर पुष्पवर्षा की गई। यहाँ शाम को प्रतिभावान छात्र-छात्राओं द्वारा दसवीं, सीनियर, स्नातक एवं स्नातकोत्तर कक्षाओ में 80% या इससे अधिक अंक प्राप्त करने वाले व साथ ही एनआईआईटी,जेईई,आईआईटी,आर ए एस,आर टी एस में चयनित छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर 80 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के वरिष्ठ नागरिकों का भी सम्मान किया गया। अमित गौतम ने बताया कि शाम को महर्षि गौतम जी की आरती के पश्चात सामूहिक भोज का आयोजन रखा गया। गौतम महिला मंडल की सुनीता पत्रिया व अन्नू शर्मा ने जानकारी देते हुए बताया कि बुधवार को मेहंदी, रंगोली, चेयर रेस, चम्मच रेस व बालिकाओं व महिलाओं के लिए सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन किये गए। आशीष पंचोली ने बताया कि इस समारोह में 16 प्रतिभाओ सहित 26 वरिष्ठ नागरिकों को समान्नित किया गया।

 

इस दौरान जहाजपुर पूर्व प्रधान प्रतिनिधि कौशल किशोर शर्मा व पूर्व सरपंच अर्पित जोशी व रतनलाल उपाध्याय अतिथि के रूप में पधारे जहाँ इनका समाज की ओर से पूर्व अध्यक्ष रमेश चाष्टा व राधेश्याम श्रोती डिग्गी वालो द्वारा दुपट्टा व साफा पहनाकर स्वागत सम्मान किया गया। वही अंत मे पूर्व अध्यक्ष सत्यनारायण सरसडी,संरक्षक राजेन्द्र शर्मा,तुलसीराम शर्मा, दशरथ शर्मा, अनिल गौतम, सत्येंद्र व्यास,रामलक्ष्मण शर्मा(जजावर),सतीश चाष्टा,नरेंद्र चाष्टा, संजय शर्मा (गंगागुरिया),अभय शर्मा एवं संदीप कांटिया धर्मेंद्र जोशी,विनय जोशी,राजेश शर्मा,श्याम सुंदर शर्मा,मुरलीधर शर्मा,सुनील शर्मा,गंगाधर शर्मा व महेश जोशी ने सफल आयोजन के लिए सभी समाज बंधुओं का आभार प्रकट किया।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *