देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल देवली द्वारा भाजपा एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष सिसोदिया, और एसटी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकलेश मीणा का प्रथम बार देवली आगमन पर जोरदार स्वागत किया गया । इस अवसर पर एससी मोर्चा जिला अध्यक्ष मनीष सिसोदिया ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा की पार्टी के मूल कार्यकर्ता को ही भविष्य में ए सी मोर्चा में जिम्मेदारी दी जाएगी इसी प्रकार एस टी मोर्चा जिला अध्यक्ष मुकलेश मीणा ने भी सभी कार्यकर्ताओं से संगठन को मजबूत करने का आव्हान किया और पार्टी कार्यक्रम में बढ़ चढ़कर हिस्सा लेने का आग्रह किया। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर,युवा नेता राजेश मल्होत्रा पूर्व आई ए एस शिवजी राम प्रतिहार, नवल चतुर्वेदी, मोहन बच्चेतिया ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। इस दौरान मंडल उपाध्यक्ष अनिल जांगिड़ , युवा मोर्चा जिला मंत्री अजय सिंह, मंत्री मुकेश मीणा, राजकुमारी सेन, आशा भदादा, सुनील जैन, शिव धाकड़ ,सुरेंद्र मीणा, महेंद्र मीणा, सोनू चांगरा, नवरंग वर्मा, घिसा लाल मोरेलिया, सहित कई कार्यकर्ता उपस्थित थे।







