पार्श्वनाथ जैन पाठशाला पटेल नगर में पारितोशित दिए गए।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतवर्षीय श्रमण संस्कृति परीक्षा बोर्ड सांगानेर के तत्वावधान में जनवरी में हुई परीक्षा के परिणाम, पारितोषिक व पाठशाला का निरीक्षण करने हेतु सांगानेर से आए प्रभारी शास्त्री प्रदीप भैया द्वारा आज श्री पार्श्वनाथ जैन पाठशाला पटेल नगर में पारितोशित दिए गए । समाज के मीडिया प्रभारी राजीव जैन ने बताया कि श्रमण संस्कृति बाल संस्कार के प्रथम भाग में प्रथम स्थान आसवी जैन व द्वितीय स्थान मनय जैन ने द्वितीय भाग में प्रथम स्थान जिनिशा जैन व द्वितीय स्थान कल्प जैन ने प्राप्त किया वहीं सिद्धान्त प्रवेशिका के प्रथम भाग के *खण्ड अ* में प्रथम स्थान वंश जैन व द्वितीय स्थान नविशा जैन ने *खण्ड ब* में प्रथम स्थान भाविन जैन व द्वितीय स्थान दिव्यांश जैन ने तथा द्वितीय भाग के *खण्ड अ* में प्रथम स्थान आस्तिक जैन व द्वितीय स्थान रचित जैन ने पाया। पुरुस्कार वितरण कार्यक्रम में पटेल नगर जैन मंदिर कमेटी के अध्यक्ष पारस बड़जात्या, महिला अध्यक्ष मैना बाकलीवाल व पाठशाला की संचालिका लता गंगवाल,चित्रा शाह, ममता जैन, टीना बाकलीवाल, ज्योति जैन आदि उपस्थित थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *