पल भर में चोरी कर ले उड़े नगदी, शहर में शातिर चोर सक्रिय”सीसीटीवी में कैद हुई वारदात”।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शहर में चोरों के हौसले लगातार बढ़ते जा रहे है। अब स्थितियां ये हो गई है कि दुकानदार मूत्र त्याग करने जितनी देर भी दुकान
को सूना छोड़कर जाने का नही रहा। क्योंकि इधर दुकान में कोई दिखा नही की शातिर चोर अपने नापाक इरादों को अंजाम देकर रफूचक्कर हो जाते है। काम धंधे की तो वैसे ही हालत खश्ता है ऊपर से चोरो ने गंजे सर पर ओले पड़ने जैसा काम कर रखा है। अभी की ताजा घटनाक्रम में देवली बस स्टैंड स्थित पंचोली मोबाइल शॉप में बुधवार रात एक युवक और युवती ने मिलकर गल्ले में रखी नकदी पर हाथ साफ कर दिया। वारदात महज चंद सेकंड में हुई, जो दुकान में लगे सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हालांकि गल्ले में करीब 700 से 800 रुपए ही रखे थे। दुकान मालिक आशीष पंचोली ने बताया कि वारदात रात करीब 7:30 बजे की है। उस समय दुकान का एक कर्मचारी घर चला गया था, जबकि त्रिलोक शर्मा पास की दुकान से सामान लेने गया हुआ था। इसी दौरान एक युवक और युवती दुकान में पहुंचे और मौका पाकर गल्ले में रखी नकदी लेकर निकल गए। रात करीब 8:30 बजे दुकान मालिक बिक्री का हिसाब लेने पहुंचे तो स्टाफ ने गल्ले में नकदी रखी होने की जानकारी दी। दुकान मालिक पंचोली ने बताया कि इन लोगों को बिल्कुल भी डर नहीं है। यहां से नगदी पार करने के बावजूद यह पास की दुकान से अन्य सामान देख रहे थे। गल्ला चेक करने पर पैसे गायब मिले। इसके बाद त्रिलोक शर्मा ने मोबाइल में सीसीटीवी फुटेज देखी, जिसमें पूरी वारदात सामने आ गई। दुकान मालिक ने फिलहाल पुलिस में रिपोर्ट दर्ज नहीं कराई है। लेकिन त्योहार के समय दुकानदारों को सतर्क रहने की जरूरत है। अभी कुछ समय से देवली शहर में चोरी की कई घटनाएं हो रही है। जागरूकता के उद्देश्य से देवली खबर एक्सप्रेस के पत्रकार बृजेश भारद्वाज ने एक खबर भी प्रकाशित की थी जो कि पुनः लिखित की जा रही है…..

देवली में विगत कुछ दिनों से चोरी की वारदातें बढ़ रही हैं, जैसे पटेल नगर में 30 लाख तक के गहने व नगदी चुराना,महाजन मोहल्ले में घर मैं चोरी होना, अग्रवाल इलेक्ट्रॉनिक के पास निर्माणाधीन मकान से डेढ़ लाख रुपए तक के बिजली के तारों की चोरी होना और कल एक गिफ्ट शॉप से दो साइकिलों की चोरी होना। यह यही दर्शाता है कि हम सभी बाहर से आने वाले लोगों पर अति विश्वास कर रहें है,वो हमारी प्रत्येक गतिविधि पर नजर रखे हुए हें,हम उन्हें रोजगार भी दे रहें है,उनकी किसी न किसी रूप मैं मदद भी कर रहें है.फेरी वालों, बाल लेने वालों, टूटे-फूटे मोबाइल लेने वालों और कई जगह डेरा जमा कर बस्ती के रूप में रहने वाले असामाजिक तत्वों को भी धीरे-धीरे देवली में शरण दे रहे हैं। और यही मुख्य कारण है। यह जो डेरा डालकर बैठे हुए लोग हैं, यह मोटरसाइकिलों पर घूमते हुए लोग हैं, आपके घर की एक-एक जानकारी रख रहे हैं, प्रत्येक दुकान की एक-एक जानकारी रख रहे हैं और इन बाहर से आने वाले लोगों से हम किसी न किसी रूप में संपर्क में आ ही रहे हैं, जो अनुचित है। कई बार झुंड बनाकर महिलाएं भी दुकानों में आ जाती हैं और देवली में कई दुकानों में चोरी का प्रयास हुआ है। इन लोगों के चेहरों से हम पहचान जाते हैं कि ये बाहरी व्यक्ति हैं, किंतु कुछ पैसों के लालच में लोग अपने पुराने मोबाइल भी दे रहे हैं, बाल भी दे रहे हैं, इनसे नकली शहद भी खरीदते हैं, घी भी खरीद रहे हैं, साजो-सामान भी खरीद रहे हैं। ये हर गांव में पहुँच गए हैं, हर गली-मोहल्ले में पहुँच गए हैं। आप अंदाजा नहीं लगा सकते कि आपके पड़ोसी को आपके बारे में जानकारी नहीं होगी लेकिन इन लोगों को जरूर है। इन जैसे बाहरी असामाजिक तत्वों से सतर्क रहें और इन्हें किसी भी प्रकार का सहयोग न दें। यदि कोई भी व्यक्ति संदिग्ध लगे तो देवली व्यापार मण्डल के अध्यक्ष या जिम्मेदार व्यक्तियों को सूचित करें अथवा तुरंत पुलिस को सूचना दें।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *