तालिबे-इल्म को बैग बाटे गए।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज सदर जामा मस्जिद, देवली के मदरसे में तालीम हासिल कर रहे सभी तालिबे-इल्म ( विद्यार्थी )को मरहूम अब्दुल हमीद के फ़र्ज़न्दान(पुत्र) और उनके साथियों की तरफ से मदरसे के बैग बाटे गए। इस अवसर पर सबसे पहले हज़रत इमाम हुसैन और शहीद करबला के आत्मा शान्ति के लिए क़ुरआन खानी (कुरान का पाठ) का आयोजन किया गया। इसके बाद विद्यार्थियों में बैग वितरित किए गए। इस मौके पर जामा मस्जिद के शाही इमाम हाफ़िज़ व क़ारी अमान रज़ा साहब तथा मदरसे के मुदर्रिस मौलाना साकिब रज़ा साहब ने मदरसे की तालीम, दीनी तरबियत और इल्म की अहमियत पर रोशनी डाली तथा बच्चों को लगन के साथ तालीम हासिल करने की नसीहत फ़रमाई। इस दरमियान सदर अब्दुल खालीक, सिराज अब्बासी, शौकत भाई, मुस्तकीम भाई, सानू अब्बासी पार्षद, अब्दुल राशिद, हारून हमीद, जफ़र मंसूरी, आयान रंगरेज़ तथा वाईज़ अब्बासी सहित अन्य गणमान्य लोग भी मौजूद रहे।

eolikhabarexpress

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *