भामाशाह द्वारा विद्यालय में स्कूल ड्रेस वितरण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। शनिवार को महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय कुंचलवाड़ा कलां( जहाजपुर) में हर्षित कुमावत एवं विष्णु गुर्जर निवासी बूंदी ने भामाशाह के रूप में कक्षा 1 से 8 तक के 84 विद्यार्थियों को निःशुल्क स्कूल ड्रेस वितरित की। विद्यालय परिवार द्वारा इस उदार एवं प्रेरणादायक पहल के लिए हार्दिक आभार व्यक्त करते हुए विद्यालय परिवार की ओर से भामाशाहों का साफा, माला पहनाकर ओर मोमेंटो देकर स्वागत किया गया। इस अवसर पर विद्यालय परिसर में उत्साहपूर्ण एवं प्रेरणादायक वातावरण रहा। विद्यार्थियों के चेहरों पर प्रसन्नता स्पष्ट दिखाई दी तथा प्रधानाचार्य भंवर लाल मीणा ने इस सराहनीय कार्य की मुक्तकंठ से प्रशंसा की। उनके इस सहयोग से न केवल विद्यार्थियों को आर्थिक सहायता मिली है, बल्कि उनमें आत्मविश्वास, समानता और विद्यालय के प्रति अपनत्व की भावना भी विकसित होगी। इस दौरान विद्यालय के शिक्षक गण देवेंद्र प्रतिहार, राज सिंह राठौड़, लक्ष्मण सिंह मीणा, घनश्याम प्रजापति, सूरज मल, महेश कुमार एवं अमन कुमार उपस्थित रहे । कार्यक्रम के अंत में सभी विद्यार्थियों को भामाशाह द्वारा नाश्ता भी करवाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *