संविधान दिवस पर न्यायालय में प्रस्तावना का वाचन एवं देवली महाविद्यालय में मॉक पार्लियेमेंट का आयोजन”।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। संविधान दिवस पर देवली न्यायालय में अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश टोंक महावीर महावर द्वारा न्यायालय में संविधान की प्रस्तावना का वाचन करवाया गया। इस दौरान अध्यक्ष तालुका विधिक सेवा समिति अभिलाषा जैफ एवं न्यायाधिकारी ग्राम न्यायालय हर्ष मीणा एवं न्यायालय के कर्मचारी गण उपस्थित रहे। एवं साथ ही राजकीय महाविद्यालय देवली में तालुका विधिक सेवा समिति देवली व एनएसएस की प्रथम व द्वितीय इकाई के संयुक्त तत्वाधान में मॉक पार्लियेमेंट एवं क्विज का आयोजन करवाया गया।

इस अवसर पर तालका सचिव विजय गौड़ द्वारा संवधिान की प्रस्तावना का वाचन करवाया गया। सहायक आचार्य डा. राजेन्द्र प्रसाद, कार्यक्रम अधिकारी राम प्रसाद चौधरी व रवीन्द्र कुमार जांगिड द्वारा संविधान की प्रस्तावना व संविधान के कर्तव्य, मौलिक अधिकारों, लैंगिक समानता, पर्यावरण संरक्षण, सामाजिक व संवैधानिक मुद्दों, बाल कल्याण जैसे विभिन्न विषयों पर क्विज का आयोजन किया गया। निःशुल्क विधिक सेवाएँ प्रदान के लिए राष्ट्रीय स्तर पर राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण, राज्य स्तर पर राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण, जिला स्तर पर जिला विधिक सेवा प्राधिकरण तथा तालुका स्तर पर तालुक विधिक सेवा समिति की स्थापना की गई। इन संस्थानों का मुख्य उदेश्य पात्र व्यक्तियों को मुफ्त कानूनी विधिक सेवाएँ प्रदान करना है, जैसे किसी कानूनी कार्यवाही में कोर्ट फीस और अन्य सभी प्रभार अदा करना, कानूनी कार्यवाही में वकील उपलब्ध कराना, कानूनी कार्यवाही में आदेशों आदि की प्रमाणित प्रतियाँ प्राप्त करना, कानूनी कार्यवाही में अपील और दस्तावेज़ का अनुवाद और छपाई सहित पेपर बुक तैयार करना है।

सचिव विजय गौड ने बताया की महिलाएँ, बच्चे, वृद्धजन, अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के सदस्य, औद्योगिक श्रमिक, बड़ी आपदाओं जैसे हिंसा, बाढ़, सूखे, भूकंप तथा औद्योगिक आपदाओं आदि के शिकार लोग, विकलांग व्यक्ति, हिरासत में रखे गए लोग, बेगार या अवैध मानव व्यापार के शिकार एवं निर्धन व्यक्ति मुफ्त कानूनी सहायता पाने के पात्र व्यक्तियों में शामिल है। शिविर के दौरान राजकीय महाविद्यालय के लगभग 200 छात्र व छात्राएं उपस्थित रहें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *