पनवाड़ में पर्यावरण संरक्षण के तहत cisf ने लगाये 251 पौधे।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उपखंड के पनवाड़ ग्राम में आज केंद्र सरकार की योजना के तहत देवली से पर्यावरण संरक्षण हेतु सीआईएसएफ छठवीं आरक्षित वाहिनी देवली के वरिष्ठ कमांडेंट अभिजीत कुमार के निर्देशानुसार सहायक कमांडेंट वीरेंद्र सिंह व निरीक्षक कार्य दीपा भटनागर व निरीक्षक कार्य संज्ञा कुमारी सहायक उप निरीक्षक महेंद्र प्रताप सिंह व प्रधान आरक्षक श्यामवीर सिंह एवं अन्य बल सदस्यों एवं समाजसेवी माली समाज टोंक जिला अध्यक्ष महावीर माली व ग्राम पनवाड़ के प्रशासक सत्यनारायण व समाजसेवी कार्यकर्ता राजकुमार खटीक, शिवराज माली, मुकेश माली,लेखराज वर्मा ,भूरी देवी, लीला देवी, शर्मा देवी, सकराम माली आदि ग्रामीण जनों के द्वारा ग्राम में विभिन्न सार्वजनिक जगहो पर श्री भूतेश्वर महादेव मंदिर प्रांगण एवं माली समाज शमशान घाट पनवाड़ में वृक्षारोपण किया गया जिसमें विभिन्न प्रकार के 301 पौधे लगाएं गए। जो पर्यावरण संरक्षण और हरित भारत के संकल्प की दिशा में एक महत्वपूर्ण प्रयास है इस दिशा में हमारा एक छोटा सा कदम यह वृक्षारोपण कार्यक्रम न केवल हरियाली बढ़ाने की दिशा में सार्थक प्रयास था, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण के प्रति जन-जागरूकता फैलाने का माध्यम भी बना। महावीर प्रसाद माली ने बताया कि यह प्रेरणा केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल में तैनात रामचरण जी यादव के द्वारा आज के 4 साल पहले मुझे मिली और उनकी प्रेरणा से आज ग्राम पंचायत पनवाड़ में लगभग 5000 से ज्यादा पौधे लगाए जा चुके हैं और उनकी देखरेख भी की जा रही है जो की पौध हर वर्ष लगाए जाते हैं और उनकी सुरक्षा की जाती है और यही महावीर का कहना है कि प्रत्येक व्यक्ति को पौधा लगाना और उसके सेवा सुरक्षा करना उसका दायित्व बनता है जिससे कि पर्यावरण संरक्षण को मजबूती मिलती है। पर्यावरण संरक्षण को लेकर केंद्रीय औद्योगिक सुरक्षा बल ने बताया कि पनवाड़ का नाम देवली से दिल्ली तक लिखा जा रहा है और पर्यावरण संरक्षण के लिए लोगों को जागरूक किया जा रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *