देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आज टोंक जिले के एसपी रोशन लाल मीणा का देवली शहर की पावन धरा पर प्रथम बार आगमन पर देवली के डिप्टी हेमराज व सर्किल इंस्पेक्टर प्रीती रत्नू के निर्देशानुसार आज नगर पालिका सभागार हाल में सीएलजी सदस्यों एवं विभिन्न संगठनों को आमंत्रित किया गया इस दौरान व्यापार महासंघ अध्यक्ष पंकज जैन सराफ के नेतृत्व में एसपी का राजस्थान की परंपरा अतिथि देवो भवः की भावना से साफा माला दुपट्टा पहनाते हुए स्मृति चिन्ह भेंटकर स्वागत और सम्मान किया गया। इस दौरान व्यापार महासंघ के राजीव भारद्वाज, आशीष पंचोली, विनोद साहू, राकेश ओसवाल, प्रमोद मंगल, अमित गौतम, मुकेश गोयल एवं अन्य व्यापारी गण मौजूद रहे। आशीष पंचोली ने एसपी को शहर व आसपास पनप रहे नशे के कारोबार व अन्य गोरखधंधों पर लगाम कसने का निवेदन किया।






