देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। बड़ौदा राजस्थान ग्रामीण बैंक (देवली शाखा) के शाखा प्रबंधक द्वारा लगातार व्यापारियों और ग्राहकों के साथ अमर्यादित व्यवहार किया जा रहा था तथा ओ.डी. लिमिट बिना सूचना दिए बंद कर मनमानी की जा रही थी। इस तानाशाही और दुर्व्यवहार के खिलाफ श्री व्यापार महासंघ ने जिस मजबूती और एकजुटता से आवाज उठाई, उसी का परिणाम है कि आज संबंधित बैंक मैनेजर का स्थानांतरण (Transfer) हो चुका है। व्यापारियों के सम्मान और स्वाभिमान की रक्षा के लिए तत्पर रहने वाले अध्यक्ष सुरेश अग्रवाल, महामंत्री, एवं श्री व्यापार महासंघ की पूरी कर्मठ टीम का यह प्रयास अत्यंत सराहनीय है। इन्होंने यह सिद्ध कर दिया कि जब तक व्यापार महासंघ जैसा मजबूत संगठन हमारे साथ है, तब तक कोई भी व्यापारियों के अधिकारों का हनन नहीं कर सकता।






