स्काउट गाइड टीम ने ग्रुप विजित कर विद्यालयों में स्काउट गाइड गतिविधियों को किया प्रोत्साहित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजस्थान राज्य भारत स्काउट गाइड जिला मुख्यालय टोंक सी ओ सुरेन्द्र कुमार के मार्ग दर्शन एवं मुख्य ब्लॉक शिक्षा अधिकारी अर्जुन लाल बुनकर व चंद्रप्रकाश माहेष्वरी के निर्देशन में स्थानीय संघ देवली की विजित टीम प्रधानाचार्य राजीव शर्मा के नेतृत्व में 24 जुलाई से 27 जुलाई तक देवली ब्लॉक की विधालयों में स्काउट गाइड गतिविधियों के सफल संचालन एवं शिविरों में स्काउट की सहभागिता इको क्लब , वृक्षारोपण, आदि के लिये पी एम श्री राज उच्च माध्यमिक विद्यालय देवली, महात्मा गांधी देवली ,राजकीय महाविद्यालय देवली ,शिव महाविद्यालय सिरोली, पी एम श्री राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय दूनी महात्मा गांधी दूनी आदि विद्यालयों का विजित कर संबलन प्रदान किया। इस अवसर पर प्रभारी सहायक जिला कमिश्नर(CBEO)अर्जुन लाल बुनकर ,देवली महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ एम पी वर्मा , सहायक जिला कमिश्नर कैलाश वर्मा,मनीष कुमार, राजीव शर्मा शिव महाविद्यालय के निदेशक शिवजी लाल चौधरी का स्थानीय संघ द्वारा स्कार्फ पहनाकर सम्मानित किया गया। इस अवसर विभिन्न विद्यालयों में वृक्षारोपण भी किया गया। इस दौरान स्थानीय संघ के सचिव द्वारका प्रसाद प्रजापत,स्काउटर खेमराज मीणा, मुकेश प्रजापति, रुपशंकर महावर,पवन सेन,कमलेश नागवंश टीम के सदस्य मौजूद रहे।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *