देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। उप स्वास्थ्य केंद्र पोल्याडा में एकीकृत स्वास्थ्य सेवा शिविर का आयोजन मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. शैलेंद्र सिंह चौधरी एवं जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हिमांशु मित्तल के दिशा-निर्देशन में किया गया। शिविर में सीएचसी दूनी प्रभारी डॉ. सतीश जोहरवाल, खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष लोदी, काउंसलर मुकेश कुमार, देवली काउंसलर मनोज कुमार, बीपीएम रणजीत सिंह, सीएचओ राकेश नामा, एएनएम अंजू मीणा, एएनएम शिमला मीणा, लैब टेक्नीशियन, नर्सिंग स्टाफ, सेक्टर हेल्थ सुपरवाइजर, आशा सहयोगिनियों तथा राष्ट्रीय मानव विकास संस्था की टीआई परियोजना के परियोजना प्रबंधक रमेश चंद्र वर्मा, पूजा प्रजापत, विक्रम धाप एवं अशोक कुमार उपस्थित रहे। शिविर के सफल संचालन हेतु सभी कार्मिकों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए तथा उनकी जिम्मेदारियां निर्धारित की गईं। शिविर का निरीक्षण खण्ड मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. मनीष लोदी द्वारा किया गया। उन्होंने बताया कि एकीकृत स्वास्थ्य सेवा शिविर के माध्यम से टीबी, डेंगू, मलेरिया, हेपेटाइटिस-बी एवं सी, एचआईवी, सिफिलिस तथा ब्लड शुगर सहित विभिन्न रोगों की जांच, विशेष रूप से हाई-रिस्क समूह के लोगों की गई, ताकि आमजन को एक ही स्थान पर समग्र स्वास्थ्य सेवाओं का लाभ मिल सके। शिविर के दौरान ग्रामीणों को मौसमी बीमारियों, टीबी, एचआईवी एवं हेपेटाइटिस से बचाव, समय पर जांच एवं उपचार के महत्व के बारे में जागरूक किया गया। साथ ही आवश्यक जांच सुविधाएं एवं निःशुल्क दवाइयां भी उपलब्ध कराई गईं। शिविर में उपस्थित सभी स्वास्थ्यकर्मियों एवं सहयोगी संस्थाओं के संयुक्त प्रयास से कार्यक्रम का सफलतापूर्वक संचालन हुआ।






