वार्ड 17 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी चंद्रकांता जैन सर्राफ के कार्यालय का उद्घाटन 5 सितंबर को।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। नगर पालिका देवली के वार्ड नंबर 17 से कांग्रेस पार्षद प्रत्याशी चंद्रकांता जैन सर्राफ के चुनावी कार्यालय का उद्घाटन समारोह 5 सितंबर 2026, शनिवार शाम 6:30 बजे आयोजित किया जाएगा। पंकज जैन के ने बताया कि कार्यालय का उद्घाटन तेली धर्मशाला की गली, तेली मोहल्ला, देवली में होगा। प्रत्याशी की ओर से क्षेत्रवासियों से कार्यक्रम में उपस्थित होकर आशीर्वाद एवं समर्थन देने की अपील की गई है। पंकज जैन सर्राफ, निवर्तमान पार्षद देवली व कांग्रेस प्रत्याशी चंद्रकांता जैन सर्राफ ने मतदाताओं से समर्थन की अपील करते हुए कांग्रेस की जीत सुनिश्चित करने का आह्वान किया है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *