नेकचाल बालाजी रोड की खस्ताहाल स्थिति से ग्रामीणों में रोष, मुख्यमंत्री के नाम सौंपा ज्ञापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली क्षेत्र स्थित नैकचाल बालाजी रोड की लंबे समय से बदहाल और जर्जर स्थिति को लेकर क्षेत्रवासियों तथा ग्रामीणों में भारी रोष व्याप्त है। बुधवार को ग्रामीणों एवं क्षेत्रीय प्रतिनिधियों ने उपखंड अधिकारी देवली के माध्यम से मुख्यमंत्री, राजस्थान सरकार तथा जिला कलेक्टर टोंक के नाम एक ज्ञापन सौंपा। ​ज्ञापन के अनुसार, नैकचाल बालाजी रोड पर लगभग 100 मीटर का हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो चुका है। इस मार्ग से क्षेत्र की लगभग 10 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों, विद्यार्थियों, महिलाओं, बुजुर्गों और वाहन चालकों का नियमित आवागमन होता है। बारिश के मौसम में सड़क पर कीचड़ और बड़े-बड़े गड्ढों के कारण आए दिन दुर्घटनाओं का अंदेशा बना रहता है तथा लोग जान जोखिम में डालकर सफर करने को मजबूर हैं। ​ग्रामीणों ने ज्ञापन में बताया कि इस समस्या को लेकर पूर्व में भी मुख्यमंत्री, क्षेत्रीय सांसद, विधायक तथा जिला कलेक्टर को कई बार अवगत कराया जा चुका है। यही नहीं, सड़क निर्माण की मांग को लेकर क्षेत्रवासियों द्वारा 7 दिनों तक आमरण अनशन भी किया गया था, लेकिन इसके बावजूद अब तक समस्या का कोई स्थाई समाधान नहीं निकाला गया है।

* ​ग्रामीणों की मांगें:

​नैकचाल बालाजी रोड के क्षतिग्रस्त 100 मीटर हिस्से का शीघ्र ही स्थाई निर्माण (पक्की सड़क) कराया जाए। ​जब तक स्थाई निर्माण संभव न हो, तब तक बारिश के दौरान दुर्घटनाओं को रोकने के लिए तत्काल प्रभाव से मार्ग पर ग्रेवल (कंक्रीट/मुरम) डलवाकर आवश्यक मरम्मत कराई जाए, ताकि आवागमन सुचारू हो सके।

*​चुनाव बहिष्कार और आंदोलन की चेतावनी..

 

​ग्रामीणों ने प्रशासन को चेतावनी दी है कि यदि इस गंभीर समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया, तो क्षेत्रवासी पुन: उग्र आंदोलन एवं आमरण अनशन करने के लिए मजबूर होंगे। साथ ही, आगामी चुनावों में चुनाव बहिष्कार जैसे लोकतांत्रिक कदम उठाने पर भी विचार किया जाएगा, जिसकी संपूर्ण जिम्मेदारी संबंधित प्रशासन की होगी। ​ज्ञापन सौंपते समय भाजपा युवा मोर्चा टोंक के जिला मंत्री अजय सिंह शक्तावत,धनराज प्रजापत, नवीन, सुरेश,रामकिशन, विजय सिंह धाकड़,नंद लाल,घीसा लाल, प्रहलाद बैरवा व महेंद्र सिंह सहित बड़ी संख्या में क्षेत्रवासी उपस्थित रहे।

उक्त मामले को लेकर विवादित रास्ते के सम्बंध में देवली शहर के गणमान्य लोग व फरियादी सुनील (सोनू ग्वाला) ने उपखंड अधिकारी से न्याय की गुहार लगाई थी जिस पर एसडीओ ने टोंक सेटलमेंट टीम से चर्चा कर मामले का निस्तारण करवाने की बात कही थी। किंतु एक माह से ऊपर का समय गुजर जाने के बावजूद एसडीओ की तरफ से कोई सकारात्मक बात सामने नही आई। अब इस चक्कर मे फरियादी व ग्रामीण दोनों का मरण हो रहा है। नगर पालिका क्षेत्र में यह एरिया आ चुका है उसके बावजूद प्रशासन व जनप्रतिनिधियों को इस मामले को लेकर कोई सरोकार नजर नहीं आ रहा है। जबकि देवली गाँव व अन्य गांवों में जाने वाले ग्रामीणों के साथ साथ जन जन की आस्था के केंद्र नेकचाल बालाजी महाराज के मंदिर तक जाने रास्ता भी यही है।

 

एक माह पूर्व फरियादी युवक सुनील (सोनू ग्वाला) द्वारा मीडिया को दी गई बाइट……

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *