श्री खाटू श्याम भजन संध्या का भव्य आयोजन सिरोही धाम, देवली में संपन्न।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री श्याम मंदिर, सिरोही धाम देवली में खाटू श्याम बाबा के जन्मोत्सव के पावन अवसर पर एक भव्य भजन संध्या का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में आसपास के गांवों से बड़ी संख्या में श्रद्धालु भक्तगण उपस्थित हुए। पूरे मंदिर परिसर में “श्याम नाम” की गूंज से वातावरण भक्तिमय हो उठा।

कार्यक्रम का शुभारंभ बाबा श्याम के दीप प्रज्वलन एवं छप्पन भोग अर्पण के साथ किया गया। इसके पश्चात प्रसिद्ध भजन कलाकार नरेश डिग्गा (वृंदावन), राहुल अग्रवाल, नितिन मंगल एवं अंबिका म्यूजिकल ग्रुप ने एक से बढ़कर एक भजनों की प्रस्तुति दी, जिन पर भक्तगण देर रात तक झूमते और “श्याम श्याम” का जयघोष करते रहे। भजन संध्या में भक्तों की भारी भीड़ उमड़ी — महिलाएँ, पुरुष, बच्चे सभी ने एक साथ मिलकर बाबा श्याम की आराधना की। पूरा सिरोही धाम रोशनी से जगमगा रहा था

और सजावट ने कार्यक्रम की भव्यता को और भी अद्भुत बना दिया। आयोजन समिति की ओर से श्रद्धालुओं के लिए प्रसाद वितरण और जलपान की व्यवस्था की गई थी। कार्यक्रम देर रात तक चलता रहा और अंत में बाबा श्याम के आरती के साथ इस पावन संध्या का समापन हुआ। इस विशाल आयोजन ने देवली क्षेत्र में धार्मिक एकता और भक्ति का अद्भुत संदेश दिया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *