गौशाला में निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर हुआ आयोजित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। आर.आर. कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस, देवली ने डीन डॉ. आर.एस. राठौर और निदेशिका नीलू अग्रवाल के सशक्त नेतृत्व में मां बिजासन गौशाला, कुचालवाड़ा में एक विशेष निःशुल्क पशु चिकित्सा शिविर का सफल आयोजन किया। शिविर में, दुग्ध ज्वर, अपच, उपापचय संबंधित विकार, हाफरा, पोषण संबंधी समस्याओं की पहचान कर उनका उपचार किया गया। साथ ही शिविर में टीकाकरण, कृमिनाशक दवाओं का भी वितरण किया गया

इस शिविर में डॉ. राहुल, डॉ. भार्गव, डॉ. साय श्री ने अपनी कुशलता एवं विशेषज्ञता से पशुओं की उत्तम चिकित्सा देखभाल की। आर.आर. कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंस के चतुर्थ वर्षीय छात्रों ने इस कार्यक्रम में सक्रिय सहयोग दिया| गौशाला प्रशासन ने इस परोपकारी सेवा कार्य के लिए आर.आर. पशु चिकित्सा महाविद्यालय के दल का हार्दिक धन्यवाद किया तथा आगामी समय में इस प्रकार के कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन की आकांक्षा व्यक्त की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *