देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा में नए पदाधिकारियों के मनोनयन के साथ समाज में हर्ष का माहौल है। ये चुनाव अखिल भारतीय महेश्वरी सेवा सदन पुष्कर में संपन्न हुए। इसी क्रम में देवली निवासी सत्यनारायण मालू को मध्य राजस्थान प्रादेशिक माहेश्वरी सभा के उपाध्यक्ष पद पर मनोनीत किया गया है। उनकी इस उपलब्धि पर जिले भर के समाजबंधुओं और पदाधिकारियों ने उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं प्रेषित की हैं। टोंक जिला अध्यक्ष गिरधारी गगरानी एवं मंत्री सुनील परतानी ने सत्यनारायण मालू को बधाई देते हुए कहा कि उनके कुशल नेतृत्व, मार्गदर्शन और समर्पण से माहेश्वरी समाज को प्रगति की नई ऊँचाइयों तक पहुँचने की प्रेरणा मिलेगी। उन्होंने ईश्वर से उनके उज्ज्वल एवं सफल कार्यकाल की मंगलकामना की। सत्यनारायण मालू के उपाध्यक्ष बनने पर स्थानीय समाज बंधुओं एवं शुभचिंतकों ने भी उन्हें साफा व माला पहनाकर शुभकामनाएं दी वहीं सोशल मीडिया के माध्यम से भी बधाई संदेश भेजकर उज्ज्वल कार्यकाल की शुभकामनाएं दी हैं।






