अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवली द्वारा चुनाव शीघ्र बहाल करवाने हेतु सौंपा ज्ञापन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद देवली द्वारा मुख्यमंत्री राजस्थान के नाम छात्र संघ चुनाव शीघ्र बहाल करवाने हेतु ज्ञापन दिया गया एवं विद्यार्थी परिषद द्वारा कॉलेज शिक्षा आयुक्तालय को देवली महाविद्यालय की मूलभूत समस्याओं के समाधान एवं समाधान में पांच सूत्री मांगों के संबंध में प्राचार्य को ज्ञापन दिया गया। जिसमें महाविद्यालय में नवीन भवन निर्माण,रिक्त शैक्षणिक पदों एवं डिपोर्टेशन रद्द करने, विद्यार्थियों की न्यूनतम 75% उपस्थिति सुनिश्चित करने, पगे स्तर पर नवीन विषय प्रारंभ करने व महाविद्यालय में एन सी सी इकाई की स्थापना करने की मुख्य मांगो पर ज्ञापन दिया गया वह 15 दिन का अल्टीमेटम दिया गया उसके बाद विद्यार्थी परिषद द्वारा अनिश्चितकालीन धरना प्रारंभ किया जाएगा।
जिला संयोजक कार्तिकेय शर्मा ने बताया की महाविद्यालय की जर्जर अवस्था 2022 से हैं इस पर पहले भी कहीं ज्ञापन मुख्यमंत्री महोदय, जिला कलेक्टर, के नाम दिए जा चुके हैं। महाविद्यालय में स्नातकोत्तर विषय प्रारंभ हुए 4 वर्ष हो गए हैं पर अभी भूगोल, हिंदी, हिस्ट्री के अलावा और विषय नहीं है महाविद्यालय में एन सी सी की इकाई की स्थापना महाविद्यालय के स्थापना के अनुसार अब तक हो जानी चाहिए और महाविद्यालय में 1800 से ज्यादा विद्यार्थियों पर भी शैक्षणिक रिक्त पद और जो यहां पर प्राध्यापक लगाए गए हैं उनका डेपुटेशन रद्द करने की मांग रखी गई है। जिससे योग्य, नियमित और शिक्षा की गुणवत्ता वृद्धि हो सके इस दौरान नगर सहमंत्री नमन यादव,गौरव धर्मानी, इकाई उपाध्यक्ष स्नेहा मीणा, संजना बैरागी, रोहित मीणा, विकाश गुर्जर,कमलेश शर्मा, पूर्व नगर मंत्री संदीप कुम्हार, कोमल वर्मा ,दीक्षा जैन,वंदना वर्मा, कृष्णा मीणा आदि कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *