देवली पुलिस थाना ने जिला पुलिस अधीक्षक को सौंपी CLG सदस्यों की सूची।

eolikhabarexpress

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। कार्यालय थानाधिकारी पुलिस थाना देवली द्वारा कम्युनिटी लाइजनिंग ग्रुप (CLG) के सदस्यों से संबंधित चाही गई सूचना के तहत एक सूची जिला पुलिस अधीक्षक, टोंक को प्रेषित की गई है। ​थानाधिकारी द्वारा भेजी गई रिपोर्ट के अनुसार क्षेत्र में कानून-व्यवस्था, शांति एवं सामाजिक सौहार्द बनाए रखने के उद्देश्य से विभिन्न वर्गों और क्षेत्रों के प्रबुद्ध नागरिकों को सीएलजी सदस्य के रूप में शामिल किया गया है।
​चयनित सीएलजी सदस्यों का विवरण:
​प्रहलाद साहू (64 वर्ष) – बी.कॉम, तेली मोहल्ला, देवली
​नीरज जैन (36 वर्ष) – एमबीए, पटेल नगर, देवली
​रणवीर सिंह चौहान (42 वर्ष) – एम.ए., एलएलबी, प्रतापनारायण कॉलोनी, देवली
​अन्जू शर्मा (48 वर्ष) – बी.ए., जनता कॉलोनी, देवली
​मोहनलाल मीणा (60 वर्ष) – 12वीं, ठगरिया कॉलोनी, देवली
​लादूलाल बलाई (65 वर्ष) – 8वीं, बोयडा गांव, देवली
​ये सभी सदस्य समाजसेवा के क्षेत्र से जुड़े हुए हैं और पुलिस तथा जनता के बीच समन्वय बनाने का कार्य करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *