महिला सुरक्षा के लिए गठित कालिका पेट्रोलिंग यूनिट देवली द्वारा सोमवार को जागरूकता अभियान चलाया गया।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। राजकीय प्राथमिक विद्यालय बोयड़ा में 30 नन्हे-मुन्ने बालक-बालिकाओं को सुरक्षा संबंधी महत्वपूर्ण जानकारी दी। शिक्षक शिशुपाल चौधरी ने बताया कि हेड कांस्टेबल रजिया बानो द्वारा बच्चों को किडनैपिंग से बचाव के उपाय, किसी भी अनजान व्यक्ति से टॉफी, चॉकलेट या अन्य कोई सामग्री नहीं लेने, अनजान व्यक्ति से लिफ्ट नहीं लेने और अनजान व्यक्ति पर भरोसा नहीं करने के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही यातायात नियमों और महिला व बाल अपराधों के प्रति भी जागरूक किया गया। हेड कांस्टेबल रजिया बानो ने बच्चों को बताया कि किसी भी अनजान स्थिति में तुरंत अपने शिक्षक, परिजन या पुलिस को 100, 112 और 1098 पर सूचना दें। बच्चों ने भी बड़ी जिज्ञासा से सभी बातें सुनी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *