राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन में विकास सोमानी और चन्द्र शेखर शर्मा बने विशेष आमंत्रित सदस्य।

देवली/​जयपुर:- राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन, जयपुर द्वारा संस्था के विस्तार और सुचारू संचालन को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा की गई है। बार एसोसिएशन कार्यकारिणी ने सर्वसम्मति से देवली निवासी विकास सोमानी (आर/2665/2008) और  चन्द्र शेखर शर्मा (आर/1326/2013) को कार्यकारिणी में विशेष आमंत्रित सदस्य के रूप में मनोनीत किया है। ​इस संबंध में जारी पत्र के अनुसार, दोनों नवनिर्वाचित विशेष आमंत्रित सदस्यों का कार्यकाल मनोनयन तिथि (11 अगस्त 2026) से ही प्रभावी हो गया है। ​राजस्थान हाईकोर्ट बार एसोसिएशन के अध्यक्ष राजीव सोगरवाल और महासचिव दीपेश शर्मा द्वारा जारी इस आदेश में स्पष्ट किया गया है कि मनोनीत सदस्य बार एसोसिएशन के नियमों एवं उप-नियमों के तहत अपने दायित्वों का निर्वहन करेंगे। कार्यकारिणी ने विश्वास जताया है कि दोनों सदस्य अधिवक्ताओं के हित में और संस्था के विकास के लिए अपना पूर्ण सहयोग प्रदान करेंगे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *