निःशुल्क लैंश प्रत्यारोपण शिविर में 35 रोगियो को परामर्श एवं दवाईयां दी…. 11 का मोतियाबिंद ऑपरेशन के लिए चयन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। जन सेवा समिति देवली एवं सहाय होस्पिटल मोती डूंगरी आई रिसर्च सेन्टर सोसाइटी द्वारा जिला अंधता निवारण समिति, जयपुर के आर्थिक सहयोग से आयोजित निःशुल्क शिविर लैंश प्रत्यारोपण पैन्शनर भवन तहसील परिसर देवली में आयोजित किया गया है। समिति अध्यक्ष श्री कान सिंह राणावत ने बताया कि नैत्र विशेषज्ञ डा. दिव्यांशु जिन्दल द्वाराआंखों के विभिन रोगो की जांच कर 35 रोगियो को परामर्श एवं दवाईयां दी गई है। उपरोक्त चयनित रोगियों में से 11 का मोतियाबिंद ऑपरेशन सहाय होस्पिटल मोती डूंगरी जयपुर मे किया जाएगा। रोगियों को जयपुर ले जाने तथा वापिस लाने की व्यवस्था होगी शिविर संयोजक कन्हैयालाल लुनिवाल ने बताया कि रोगियों का फोलोअप शिविर आपरेशन से एक महीने बाद किया जाएगा जिसमें आंखों की चेकिंग कर आवश्यक निर्देश व दवाईयां डाली जाएगी । शिविर में शिव राम प्रतिहार,घीसालाल टैलर, सत्यनारायण गोयल,प्रहलाद शर्मा, पै. स. अध्यक्ष राजैन्द्र कुमार शर्मा, श्याम लाल पारीक ,नाथू लाल वैष्णव,रमेशचंद्र त्रिपाठी,भंवर लाल नायक, नवल जांगिड़, लक्ष्मी नारायण परिहार, सुरेन्द्र सिंह नरुका, राजेंद्र शर्मा सांवर ,सुरेन्द्र सिंह शक्तावत, मंहेंद्र कुमार जोशी व लोकेश सेन आदि ने शिविर मे सेवाएं दी है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *