देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। श्री सांवलिया सेठ मंदिर, देवली में बुधवार को अमावस्या के पावन अवसर पर मंदिर का भंडार खोला गया। भंडार की राशि की गणना के दौरान कुल 3 लाख 42 हजार 703 रुपये की राशि प्राप्त हुई। इसके साथ ही भंडार में करीब 10 हजार रुपये मूल्य का एक कोरियाई वॉन और 1 चांदी का घर भी प्राप्त हुआ।
अमावस्या के अवसर पर भंडार खुलने की जानकारी मिलते ही श्रद्धालुओं में उत्साह का माहौल रहा। समिति पदाधिकारियों ने कहा कि भगवान श्री सांवलिया सेठ के प्रति श्रद्धालुओं की आस्था लगातार बढ़ रही है और भक्तों द्वारा श्रद्धा से किया गया प्रत्येक दान मंदिर के विकास एवं धार्मिक कार्यों में उपयोगी सिद्ध होगा। मंदिर समिति ने सभी श्रद्धालुओं एवं दानदाताओं का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि श्री सांवलिया सेठ जी की कृपा सभी भक्तों पर बनी रहे। इस दौरान समिति के अध्यक्ष ठाकुर राम सिंह शक्तावत,सचिव केपी सिंह नरूका, उपाध्यक्ष संपत सुवालका, कोषाध्यक्ष मनीष पाराशर, सहसचिव पंकज सिंहल, पुजारी राजकुमार शर्मा, विनोद गोयल, शिव भगवान पाठक, रामराय सोनी, आशीष जांगिड़, धनराज योगी, महेश सोनी, सांवरा गुर्जर उपस्थित रहे।






