नवपदासीन तहसीलदार विनोद कुमार अग्रवाल का किया स्वागत।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, देवली द्वारा 15 अगस्त को नवपदासीन तहसीलदार विनोद कुमार अग्रवाल का नवल मंगल द्वारा साफा बाँधकर व सत्य नारायण गोयल द्वारा माला पहना कर अभिनंदन किया गया। साथ ही उनकी पत्नी का, इंदु मंगल द्वारा शाल ओढ़ा कर एवम नीलम गुप्ता द्वारा पुष्प भेंट कर स्वागत किया गया। यंहा उपस्थित समूह को आजादी की अस्सीवी सालगिरह की शुभकामनाएँ देते हुए कहा कि किसी भी प्रतियोगिता में जीतने के लिए प्रतियोगी की लाइन छोटी करने की जगह अपनी लाइन बड़ी करने की सोचें। उन्होंने अपने सकारात्मक विचारों द्वारा सभी को प्रोत्साहित किया। सभी ने आपके संबोधन से प्रेरणा ली। साथ ही नवल मंगल ने भी समाज में सभी को अपना सर्वश्रेष्ठ योगदान देने की अपील की। कार्यक्रम नवल मंगल के निवास स्थान गणेश रोड पर आयोजित किया गया था। कार्यक्रम में राजेंद्र जिंदल, दिनेश गोयल, संजय सिंघल, महेश अग्रवाल, रमेश जिंदल, विष्णु जिंदल,पूर्व पार्षद देव प्रकाश, सुरेश सिंघल, विमल मंगल, शरद कुमार, रतन मंगल, बालकिशन, सुनील मंगल, सोनू गोयल, अनिकेत मंगल, अभिषेक मंगल, रेखा जिंदल, उषा जिंदल, प्रेम मंगल आदि मौजूद थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *