मानक क्लब द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन एवं पुरस्कार वितरण।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। महात्मा गांधी राजकीय विद्यालय देवली टोंक में भारतीय मानक ब्यूरो सौजन्य से मानक क्लब द्वारा क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । विद्यालय के प्रधानाचार्य राजीव कुमार शर्मा ने बताया कि प्रतियोगिता में प्रथम स्थान सागर मंडल, द्वितीय स्थान रवीना मीणा, तृतीय स्थान वर्षा माली,चतुर्थ स्थान मोनिका मरेठा ने प्राप्त किया और विजेताओं को भारतीय मानक ब्यूरो की ओर से पुरस्कार वितरण किया गया। विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो के मेंटर टीचर जितेन्द्र कुमार के अनुसार समय-समय पर विद्यालय में भारतीय मानक ब्यूरो के द्वारा संचालित गतिविधि करवाई जाती है, प्रतियोगिता में शाहीना परवीन, हेमराज कोली, वंदना शर्मा को पर्यवेक्षक बनाया गया। कार्यक्रम के दौरान अमित पांचाल, नोरतमल मीणा, रामराज बैरवा, अशोक कुमार शर्मा, आशा मीणा आदि उपस्थित रहे। पुरस्कार वितरण के पश्चात मानक क्लब के सभी सदस्यों व स्थानीय विद्यालय के समस्त स्टाफ के लिए अल्पाहार व जलपान की व्यवस्था की गई। अंत में मेंटर टीचर जितेंद्र कुमार द्वारा सभी का आभार व्यक्त किया गया।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *