देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर जहाजपुर में उपखंड स्तरीय कार्यक्रम में जहाजपुर उपखंड प्रशासन द्वारा माँ बिजासन गौशाला कुंचलवाड़ा कला के गोसेवकों की बीमार,एक्सीडेंटल गौवंश की सेवा के लिये जहाजपुर कोटड़ी विधायक गोपीचंद मीणा ,उपखंड अधिकारी छत्रपाल चौधरी, पुलिस उपाधीक्षक रेवड़मल मौर्य के द्वारा शील्ड एवं प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया गया । इस अवसर पर माँ बिजासन गोशाला ,कुंचलवाड़ा कलाँ के गोसेवक परमेश्वर सोयल, चेतन शर्मा, गोविंद सेन, रोहित सोयल, जीतू, बहादुर मौजूद थे । गौरतलब है कि यह गोसेवक पिछले पांच वर्षों से गोभक्तों, आमजन के सहयोग से निराश्रित, एक्सीडेंटल, बीमार गौ वंश की नई कृषि मंडी के सामने, नेशनल हाईवे के सामने स्थित मां बिजासन गौशाला में लाकर सेवा एवं इलाज कर राहत प्रदान करते हैं । जहाँ भी ऐसे गोवंश की सूचना मिलती है ये गोसेवक एक्सीडेंटल,बीमार गोवंश को रेस्क्यू कर गोशाला में लाकर सेवा उपचार करते हैं।






