मुस्लिम शाह समाज नागरचाल कमेटी संस्थान द्वारा भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज। भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह तथा शेख मदारुल आलमीन मदरसा प्राथमिक विद्यालय के भव्य लोकार्पण समारोह का आयोजन ग्राम बंथली जिला टोंक में किया गया। नागरचाल कमेटी का यह कदम न केवल समाज में शिक्षा की अलग जगाने वाला है, बल्कि हमारी आने वाली नस्लों का भविष्य संवारने की दिशा में एक बेहद असरदार और अनुकरणीय प्रयास है भामाशाहों और प्रतिभावान छात्र-छात्राओं को सम्मानित कर कमेटी ने जो हौसला अफजाई की है, वह समाज को तरक्की के रास्ते पर आगे बढ़ने की नई ऊर्जा देती है। यह समारोह अतुलनीय और सदियों तक याद रखा जाएगा। इस गरिमामय कार्यक्रम में समाज के अजीम व ऊर्जावान रहनुमाओं की गरिमाएं मौजूदगी रही। शाह समाज नागरचाल कमेटी के प्रवक्ता एवं मीडिया प्रभारी शाह ईमरान खान ने मंच संचालन किया। मदरसा समिति सदस्य मुन्शी खान कि प्रथम जिला स्तरीय प्रतिभा सम्मान एवं भामाशाह समारोह में कक्षा आठवीं के 8 बच्चों को, कक्षा दसवीं के 10 बच्चों को, कक्षा 12वीं के 30 बच्चों को, राज्य स्तर पर विभिन्न खेलों में खेलने वाले पांच बच्चों को शाह समाज नागरचाल में सत्र 2025 26 में सरकारी नौकरी प्राप्त 6 बच्चों तथा साथ ही 2026 में बने शाह समाज के एक हाफिज़ /आलीम को नागरचाल कमेटी और भामाशाह द्वारा सम्मानित किया गया इस समारोह में निम्न भामाशाहों ने सहयोग के रूप में प्रतिभाशाली बच्चों का हौसला बढ़ाने के लिए भामाशाहों ने आर्थिक मदद की जिनमें प्रमुख रूप से डॉ उमर शाह बूंदी के द्वारा 500rs नगद एवं जुम्मा शाह राजमहल के द्वारा प्रत्येक प्रतिभागी को 100rs नगद पारितोषिक स्वरूप दिए , जावेद शाह राजमहल की तरफ से 200 पानी के कैम्पर और 800 बिसलेरी बोतल की व्यवस्था की गई। शाह केटर्स जयपुर के मालिक जनाब शाहिद भाई सोप के द्वारा द्वारा 400 पानी की बोतल की व्यवस्था की गई। जनाब असरार शाह राजमहल की तरफ से आए हुए मेहमानों के लिए चाय कॉपी की व्यवस्था की गई। मेसर्स चांद खा गनी मोहम्मद कांट्रेक्टर बंथली द्वारा ग्राम पंचायत बंथली के समस्त विद्यालय के 8वी 10वी 12वी कक्षा के छात्रों को जिन्होंने 70 प्रतिशत से अधिक अंक लाये एवं जिन बच्चों का चयन सत्र 2025, व 26 में राजकीय सेवा में चयन हुआ है उनका भी माला साफा एवं मोमेंटो देकर सम्मानित किया गया । सक्सेज क्लासेज देवली के डायरेक्टर मोहम्मद हुसैन शाह देवड़ावास वालो की तरफ से सम्मानित किया गया। नौजवान कमेटी राजस्थान सभी प्रतिभागियों को एक एक ट्रॉफी, और नोट बुक से सम्मानित किया गया। समस्त मुस्लिम शाह समाज के बंथली के लोगो द्वारा सभी बाहर से आने वाले लगभग 3000 मेहमानों के लिए खाने की व्यवस्था की गई । जनाब अब्दुला शाह  मालपुरा द्वारा सभी आए हुए मेहमानों के नास्ते की व्यवस्था की गई । भामाशाह अफजल हुसैन बनेठा हाल मुकाम जयपुर के द्वारा आयोजित कार्यक्रम मे आए हुए भामाशाहो के 150 साफो की व्यवस्था गई। समस्त गांवों के पचों ने इस प्रतिभा सम्मान समारोह मे आर्थिक एवं सामाजिक रूप से बढ़ चढ़ कर सहयोग किया। जिनमें प्रमुख रूप से बंथली सरपंच श्याम सिंह  राजावत द्वारा नवनिर्मित मदरसे के लिए 51000 रु एवं शाह समाज कमेटी में भी 11000 हजार रुपए का आर्थिक सहयोग करने की घोषणा की । अजमेरा सदर जनाब हमीद शाह केकड़ी द्वारा बंथली की समस्त मदरसा समिति के सदस्यों का जिन्होंने इस समारोह का पूरे खाने का इंतजाम व व्यवस्था का जिम्मा लिया उन सभी का माला साफा एवं प्रशंसा पत्र देकर सम्मान किया गया। MK इंस्टीट्यूट जयपुर के डायरेक्टर मुस्कान परवीन द्वारा भी स्टूडेंट्स ऑफ द ईयर 2026 देकर बच्चों की हौसला अफजाई की । कार्यक्रम के मुख्य अतिथि  श्याम सिंह राजावत पूर्व सरपंच बंथली, अध्यक्षता शाह समाज नागरचाल कमेटी टोंक बूंदी के सदर इरफान शाह आज़मी ने की । विशिष्ट अतिथि  कुलदीप सिंह राजावत सचिव प्रदेश कांग्रेस कमेटी, सरपंच संघ जिला अध्यक्ष मुकेश मीणा, चांद खान ठेकेदार शेख मदारुल आलमीन मदरसा सदर रहे। जनाब चांद खांन गनी मोहम्मद कॉन्ट्रैक्टर द्वारा ग्राम पंचायत बन्थली के सभी विद्यालयों के छात्रों को जिन्होनें 8वीं , 10वीं, 12वीं में 70 प्रतिशत से अधिक मार्क्स लाने वालों का माला और शील्ड देकर सम्मानित किया साथ ही 2025-26 में राजकीय सेवा में लगने वाले समस्त नव नियुक्त कार्मिकों का माला,साफा , और शील्ड देकर सम्मानित किया गया वहीं जनाब चांद खांन गनी मोहम्मद कॉन्ट्रैक्टर ने दूदू (मालपुरा) में हो रहे निःशुल्क मुस्लिम शाह समाज के सम्मेलन में एक जोड़े का सारा खर्चा देने की घोषणा की।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *