देवली में विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 9 अक्टूबर को; जन सेवा समिति ने युवाओं से की आगे आने की अपील।
देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। ‘रक्तदान महादान’ के संकल्प को साकार करने और अस्पताल में मरीजों को रक्त की कमी से बचाने के उद्देश्य से 9 अक्टूबर को देवली में एक दिवसीय विशाल स्वैच्छिक रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। यह आयोजन जन सेवा समिति, देवली के तत्वावधान में आयोजित किया जाएगा। शिविर के अध्यक्ष कान सिंह राणावत ने बताया कि आयोजन का मुख्य ध्येय यह सुनिश्चित करना है कि क्षेत्र में किसी भी मरीज की जान रक्त के अभाव में न जाए। शिविर में 18 से 60 वर्ष के स्वस्थ नागरिक रक्तदान कर सकते हैं।
*शिविर की मुख्य विशेषताएं:…
निशुल्क स्वास्थ्य जांच: सभी रक्तदाताओं की शिविर स्थल पर प्रारंभिक स्वास्थ्य जांच निशुल्क की जाएगी।
सम्मान पत्र: रक्तदान करने वाले प्रत्येक नागरिक को समिति की ओर से प्रशंसा/प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया जाएगा।
शिविर का विवरण:
दिनांक: 9 अक्टूबर 2026
समय: प्रातः 10:00 बजे से सायंकाल 5:00 बजे तक
स्थान: पेंशनर भवन, तहसील परिसर, देवली
जन सेवा समिति ने देवली क्षेत्र के युवाओं, सामाजिक कार्यकर्ताओं एवं आम नागरिकों से इस पुनीत कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लेने और रक्तदान कर जीवन बचाने की अपील की है।






