राजकीय महाविद्यालय देवली में स्वीप (SVEEP) के तहत विभिन्न मतदाता जागरूकता गतिविधियों का आयोजन।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)।​जिला निर्वाचन अधिकारी (कलेक्टर), टोंक के निर्देशानुसार राजकीय महाविद्यालय, देवली में आगामी नगरीय निकाय एवं पंचायतीराज आम चुनाव – 2026 के मद्देनजर मतदाता जागरूकता अभियान (SVEEP) के अंतर्गत विविध कार्यक्रमों का आयोजन किया गया। ​विद्यार्थियों में मतदाता जागरूकता का अधिकाधिक प्रचार-प्रसार करने के उद्देश्य से महाविद्यालय परिसर में मतदाता जागरूकता हस्ताक्षर अभियान, रंगोली, पोस्टर प्रतियोगिता तथा मानव श्रृंखला जैसी विभिन्न गतिविधियों का आयोजन किया गया, ताकि एक सजग और जागरूक मतदाता भारत के लोकतंत्र को सुदृढ़ बना सके। ​इस अवसर पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. (डॉ.) पूरण मल वर्मा ने अपने संबोधन में कहा कि हमारे देश की वास्तविक ताकत जागरूक मतदाता ही हैं। एक जागरूक मतदाता अपने वोट का सही सदुपयोग करके देश को प्रगति की नई दिशा दे सकता है। कार्यक्रम में उपस्थित नगरपालिका के जनप्रतिनिधियों ने भी अपनी सहभागिता दर्ज कराई और विद्यार्थियों से एक जिम्मेदार एवं जागरूक मतदाता बनने की अपील की। ​यह संपूर्ण कार्यक्रम ईएलसी (ELC) प्रभारी एवं एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी (इकाई द्वितीय) दिनेश कुमार मीणा के नेतृत्व में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में समिति सदस्य सुश्री निकिता वर्मा, सावंत राम बैरवा, महेंद्र कुमार मीणा, एनएसएस कार्यक्रम अधिकारी (इकाई प्रथम) राम प्रसाद चौधरी, संकाय सदस्यों तथा बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया।

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *