वन भूमि की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में कोई समझौता नहीं होगा:-सुरेंद्र कुमार।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। मंगलवार को वन विभाग टोंक ने उप वन संरक्षक मरिय शाइन ए की ओर से एक विशेष अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया उक्त अभियान में देवडावास क्षेत्र की करीब 200 हेक्टेयर से अधिक वन भूमि को अतिक्रमण से मुक्त करवाया है। इस कार्रवाई में कुल 11 कच्चे एवं पक्के निर्माणों को हटाया गया वहीं वन भूमि की सीमाओं के चारों तरफ खाई खोदी गई।

उप वन संरक्षक के अनुसार यह अभियान वन भूमि की सुरक्षा और भविष्य में अतिक्रमण पर रोक लगाने के लिए एक मजबूत व ठोस कदम है। उन्होंने आमजन से अपील की है कि वे स्वेच्छा से वन भूमि पर किए गए किसी भी अतिक्रमण को स्वयं हटाकर विभागीय संरक्षण प्रयासों में सहयोग दें। एसीएफ देवली डॉ. सुरेंद्र कुमार ने कहा है कि वन भूमि की सुरक्षा और पर्यावरण संरक्षण में कोई समझौता नहीं होगा, और उल्लंघन करने वालों के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी। इस अभियान में रेंजर देवली जोगिंदर सिंह शेखावत, फॉरेस्टर सीमा मीना, तहसीलदार दूनी और पुलिस प्रशासन के अधिकारी-कर्मचारी भी उपस्थित थे। यह अभियान देवली और टोंक एसीएफ के नेतृत्व में चलाया गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *