कई जानी-मानी हस्तियों ने सांवल सेठी के दिवंगत होने पर सेठी परिवार को बंधाया ढांढस।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। गत दिनों देवली के सेठी परिवार को वो सक्ष इस संसार से अलविदा कह गया जो कि न केवल सेठी खानदान बल्कि पूरे देवली शहर का चहेता हुआ करता था जी हां हम बात कर रहे है दिवंगत सांवल जी सेठी की। जो कि
शहर के मशहूर दंत चिकित्सक डॉ गुरमीत सेठी के पिता व वरिष्ठ पत्रकार गोविंद सिंह सेठी के बडे भ्राता थे। जिनका देहावसान गत 15 अगस्त को हो गया था। तीये की बैठक में शहर ही नही बल्कि पूरे राजस्थान के विभिन्न जिलों से उनके चाहने वाले शोक संवेदना देने हाज़िर हुए। शोक व्यक्त करने वालो का सेठी निवास पर आना अब तक जारी है। इसी क्रम में पूर्व विधायक रामनारायण मीना, पूर्व मंत्री प्रभु लाल सैनी, पूर्व मुख्यमंत्री वसुंधरा राजे के प्रेस सलाहकार महेंद्र भारद्वाज, देवली प्रेस क्लब के अध्यक्ष अमितेश भारद्वाज, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता कुलदीप सिंह राजावत, समाजसेवी व उद्योगपति नवल किशोर मंगल, पूर्व पालिका अध्यक्ष नेमीचंद जैन,पत्रकार आशीष बागड़ी, प्रेमचंद जैन,अजय आर्य,लोकेश लक्षकार,बृजेश भारद्वाज,विनोद धर्मानी,कमलेश वैष्णव, डॉ आनंद प्रकाश मीणा, देवली के पूर्व पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि संजय जैन व दुर्गा लाल जांगिड़ समेत कई हस्तियां शोक व्यक्त करने पहुंची।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *