वन विहार कार्यक्रम उत्साह एवं आनंद के साथ सम्पन्न हुआ।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। देवली नगर के सभी स्वयंसेवकों का वन विहार कार्यक्रम उत्साह एवं आनंद के साथ सम्पन्न हुआ इस दौरान 70 स्वयं सेवक संख्या रही। गोविंद गुप्ता ने जानकारी देते हुए बताया कि कार्यक्रम के दौरान सर्वप्रथम सतुर में माता जी के मंदिर में दर्शन किए गए। इसके पश्चात बूंदी के पास स्थित झर महादेव जी के प्राचीन मंदिर में दर्शन किए तथा प्राकृतिक झरने का आनंद लिया। वन विहार के दौरान सभी स्वयंसेवकों ने मिलकर संघ स्थान पर शाखा लगाई। शाखा में विभिन्न खेल-कूद एवं मनोरंजक कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सभी ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। इसके पश्चात बौद्धिक का आयोजन हुआ, जिसमें सभी स्वयंसेवकों को प्रेरणादायी एवं मार्गदर्शक विचार प्राप्त हुए। इस बहाने सभी को पर्यावरण के नजदीक जाने का मौका मिला।

 

Similar Posts

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *