वृक्षारोपण कर दिया पर्यावरण बचाने का संदेश।

देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। विश्व हिंदू परिषद व बजरंग दल के तत्वाधान में सेवा पखवाड़ा के अभियान के तहत कार्यकर्ताओं ने शनिवार को गणेश रोड स्थित मोक्ष धाम एवं सांवरिया सेठ गौशाला, बोएडा गणेश जी के पार्क में वृक्षारोपण किया गया। यहाँ संयोजक राजू सरकार, नगर संयोजक गोविंद राव,प्रखंड गौ रक्षक सोनू सेन,नगर गौरक्षक विनोद लोहार, कपिल जांगिड़, लकी शर्मा, शुभम पाल, खेमचंद कोली, नंदकिशोर कोहली, भूपेश वर्मा, देवा कीर,कमल मेहता आदि कार्यकर्ता मौजूद थे। इस दौरान 70 पौधे लगाए गए जिसमें 10 गुल्मोर 20अमरूद 20 जामुन 10आमला 10 मीठे नीम आदि शामिल थे।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *