देवली:-(बृजेश भारद्वाज)। भारतीय जनता पार्टी शहर मंडल अध्यक्ष अंकित जैन डाबर ने जयपुर भाजपा प्रदेश कार्यालय पर पहुंच कर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर से भेंट की व नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौर ने देवली शहर मंडल के सभी कार्यकर्ताओं को नव वर्ष की शुभकामनाएं दी और कार्यकर्ताओं को संदेश देते हुए कहा कि प्रदेश के मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा के नेतृत्व में राजस्थान सरकार द्वारा कई सारी जनकल्याणकारी योजनाएं चल रही है जिनका लाभ हर जरूरत मंद तक पहुंचाने का काम भाजपा के हर कार्यकर्ताओं को करना चाहिए प्रदेश में जल्द ही पंचायत ओर निकाय चुनाव होने वाले है जिनके लिए कार्यकर्ता अभी से मजबूती से जुट जाए।



